प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को युवाओं ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस (Unemployment Day) के रूप में मनाने का आह्वाहन किया था जिसके क्रम में विपक्ष की सभी पार्टियों ने इसका समर्थन किया
रिज़वान अहमद
अमेठी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को युवाओं ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस (Unemployment Day) के रूप में मनाने का आह्वाहन किया था। जिसके क्रम में विपक्ष की सभी पार्टियों ने इसका समर्थन किया। इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में सपा के कार्यकर्ताओं ने अमेठी के परितोष तिराहे पर दुकान लगा कर बूट पॉलिश कर बेरोजगारी दिवस (Unemployment Day) के रूप में मनाते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा कर के सत्ता में आई है लेकिन सत्ता में आने के बाद वर्तमान सरकार बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
आज देश व प्रदेश के अंदर बेरोजगारी (Unemployment Day) की दर पिछले 40 सालों में सबसे अधिक हो गई है। नौजवानों के हाथ में झुनझुना पकड़ा दिया है आज का युवा खुद को ठगा हुआ अनुभव कर रहा है। प्रदेश के सभी वर्ग सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने को संकल्प बद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है, अपराधी खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं और प्रायः अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग दहशत में जीवन जीने को विवश हो गया है।
प्रदेश सरकार ने सेवा नियमावली में बदलाव कर के युवाओं को 5 साल तक संविदा पर नियुक्त करने का विरोध करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पूरी तरह संवेदनहीन होकर रोजगार विरोधी हो चुकी है। समूह ‘ख’ व ‘ग’ की नौकरियों में बड़े पैमाने पर सरकार की नीतियों से बेरोजगार युवाओं का शोषण करने की साजिश रची जा रही है।
सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि देश व प्रदेश के युवाओं के साथ ही सभी वर्ग के उम्मीदों का एकमात्र समाधान अखिलेश यादव ही हैं। वर्ष 2022 के चुनाव में सपा की सरकार बनते ही संविदा के नियम में बदलाव कैबिनेट की पहली बैठक में कर के रोजगार के अवसर पैदा किये जायेंगे। इस निर्णय से प्रदेश के हर वर्ग को रोजगार का अवसर मिलेगा और लोगों के चेहरे पर मुस्कान ,तरक्की और खुशहाली का नया रास्ता मिलेगा।
About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’


