- इस खबर को माइनेशन न्यूज़ ने गंभीरता के साथ उठाया था जिसके बाद संबंधित अधिकारी शव भेजवाने को लेकर सक्रिय हुए थे
- शव के ट्रांसपोर्टेशन में तकरीबन 12 हजार रियाल का खर्च आया है। जिसमें से पांच हजार रियाल दिलावर के कफील एमएनजे कहतानी ने दिए हैं और शेष धनराशि की व्यवस्था भारतीय समुदाय कोष (ICWUF) रिलीफ फंड से की गई है
[avatar user=”Rajendra Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]राजेन्द्र यादव[/avatar]
Sultanpur (Uttar Pradesh) : कोरोना काल ने कुछ लोगों को ऐसे जख्म दिए हैं, जिनकी पीड़ा ताउम्र उन्हें सताती रहेगी। इस कठिन दौर ने एक बूढ़ी मां को जो दुख दिया, उसके बारे में सुनकर पत्थरदिल इंसान की भी रूह कांप उठेगी। जिस लाडले को दुनिया में लाने को उसने बड़े ही नाज से नौ महीने तक अपनी कोख में पाला था, मौत के बाद उसे इस संसार से विदा करने के लिए अभागी मां को चार माह से अधिक समय तक दर्दभरा इंतजार करना पड़ा। आखिरी बार बेटे का चेहरा देखने की आश लगाए बैठी इस मां की आंखें मानो पथरा सी गई हैं। जिले के एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता के अथक प्रयासों से अब उनकी यह कष्टकारी प्रतीक्षा खत्म होने वाली है। गुरुवार को विदेश से उनके बेटे का शव भारत भेजा जाएगा।
सुल्तानपुर (Sultanpur) जिले के कूरेभार ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत भरथीपुर गांव निवासी दिलावर (38) पुत्र स्व. जानमोहम्मद करीब चार साल पहले सऊदी अरब गए थे। वहां पर वह रियाद निवासी एमएनजे कहतानी नामक शेख के यहां घरेलू नौकर का काम करते थे। बीते रमजान में 4 मई की शाम को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना जब उनके घरवालों को मिली तो वे अवाक रह गए। दिलावर की मां तकदीरुल निशा ने कादीपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुलहक के जरिए विदेश मंत्री को पत्र लिखकर बेटे का शव स्वदेश मंगवाने की गुहार लगाई। विदेश मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जेद्दा दूतावास (सऊदी अरब) को शव भेजवाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। लंबी जद्दोजहद के बाद शव भेजने की प्रक्रिया पूरी हुई, मगर कोरोना संक्रमण के चलते हवाई यात्रा पर लगी पाबंदियां दिलावर की बाॅडी भारत भेजने में आड़े आने लगीं। गत दिनों सऊदी अरब से दिल्ली के बीच में हवाई यात्रा शुरू की गई तो अब्दुलहक ने जेद्दा एंबेसी के अधिकारियों से पुनः संपर्क किया। जिसके बाद 24 सितंबर को दिलावर का पार्थिव शरीर सऊदी एयरलाइंस से दिल्ली भेजने का फैसला किया गया।
अब्दुलहक ने बताया कि शव के ट्रांसपोर्टेशन में तकरीबन 12 हजार रियाल का खर्च आया है। जिसमें से पांच हजार रियाल दिलावर के कफील एमएनजे कहतानी ने दिए हैं और शेष धनराशि की व्यवस्था भारतीय समुदाय कोष (ICWUF) रिलीफ फंड से की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली से सुल्तानपुर (Sultanpur) तक शव को लाने के लिए स्थानीय स्तर पर चंदा एकत्रित कर वाहन की व्यवस्था की गई है।
इस सन्दर्भ से जुड़ी खबर:
About the Author

-
क्रुपाक्षी एम. ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक स्थानीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग के मूलभूत कौशल को समझते हुए जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करना शुरू किया। शुरुआती दौर में ही उन्होंने समाचार चयन, तथ्य संग्रह और प्रस्तुति की बारीकियों पर मजबूत पकड़ बना ली।
पिछले 10 वर्षों के अपने अनुभव में क्रुपाक्षी एम. ने सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार काम किया है। खासकर समसामयिक घटनाओं और नीतिगत मुद्दों की रिपोर्टिंग में उनकी स्पष्ट समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण देखने को मिलता है।
अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए डिजिटल और फील्ड जर्नलिज्म दोनों में संतुलन बनाए रखा है। उनकी रिपोर्ट्स में तथ्यात्मकता और संतुलन स्पष्ट रूप से झलकता है।
वर्तमान में क्रुपाक्षी एम. My Nation News के साथ जुड़ी हुई हैं, जहाँ वे प्रमुख खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम कर रही हैं। अपने 10 वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से एक भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSJuly 3, 2026केतन अग्रवाल मर्डर केस में मंगेतर सिया गोयल और प्रेमी चेतन का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
BREAKING NEWSJuly 2, 2026दिल्ली में दो दिनों में आएगा मॉनसून, पिछले 5 सालों में सबसे देर से मानसून की दस्तक
BREAKING NEWSMay 17, 2026महागुन मायवुड्स सोसाइटी में आवारा कुत्तों को लेकर बवाल, महिला वॉलंटियर्स ने लगाया मॉब लिंचिंग की कोशिश का आरोप
BREAKING NEWSMay 14, 2026वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, 10 दिन के मंथन के बाद कांग्रेस ने लगाया नाम पर मुहर






