- भाजपा नेता व नगर पालिका सुलतानपुर (Sultanpur) चेयरमैन पति की भगवान परशुराम पर अमर्यादित टिप्पणी से नगरवासियों में आक्रोश
- बीते 14 मई को विभिन्न संगठनों द्वारा जिले में मनाई गयी थी भगवान परशुराम जयन्ती
[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]
Sultanpur । नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल के पति व पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता अजय जायसवाल द्वारा भगवान विष्णु के 6वें अवतार और ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम के लिए ‘बाहुबली’ संज्ञा के साथ अभद्र टिप्पणी प्रयोग करने के विरोध में युवा कांग्रेस के सुलतानपुर (Sultanpur) जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। इसके साथ ही वरुण मिश्र ने भाजपा नेता अजय जायसवाल की गिरफ्तारी न होने तक लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए वरुण मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभी तक अजय जायसवाल पर कार्यवाही न करना ये दर्शाता है कि खुद भाजपा सामाजिक बंटवारे की समर्थक है जबकि अजय जायसवाल कई बार ऐसी सामाजिक मर्यादाएं लांघ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार लड़ाई आर-पार की लड़ी जाएगी। जिले का सामाजिक सौहार्द किसी कीमत पर नही बिगड़ने दिया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी के सुलतानपुर (Sultanpur) जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक ने भगवान परशुराम पर अभद्र टिपण्णी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस कोरोनाकाल मे जहां एक तरफ जीवन का संकट है वहीं दूसरी तरफ कुछ असामाजिक तत्व समाज को बांटने में लगे हैं। किसी भी स्थिति में यह बर्दाश्त नही किया जाएगा।

अधिवक्ता व सभासद अमोल बाजपेयी ने कहा कि अजय जायसवाल इस गंभीर संकट काल मे भी कभी नगर की जनता के साथ खड़े नही हुए। और समाज को बांटने की सूची में सबसे आगे खड़े रहते हैं। पहले इन्होंने हिन्दू-मुसलमान करने की कोशिश की। जब इसमें असफल हो गए तो अब ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। हालांकि अब नगर की जनता के सामने इनका चेहरा बेनकाब हो चुका है और अब इनकी दाल गलने वाली नही है।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता व नपासु चेयरमैन पति की भगवान परशुराम पर अमर्यादित टिप्पणी से नगरवासियों में आक्रोश
बता दें कि बीते 14 मई को जिले में कोरोना लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कई विभिन्न संगठनों द्वारा भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री बांटी गयी। लेकिन इसी दौरान अजय जायसवाल द्वारा अपने फेसबुक पर भगवान परशुराम को ‘बाहुबली’ की संज्ञा दिए जाने वाले पोस्ट से जिले का ब्राह्मण समाज काफी ज्यादा नाराज हो गया था।
मानव सभ्यता को बचाने के लिए अपनी अस्थियाँ दान करने वाले ब्राह्मण कुल जन्मे महर्षि दधीचि क्यों नहीं “ब्राह्मण शिरोमणि”…
Posted by अजय कुमार जायसवाल on Saturday, 15 May 2021
अजय जायसवाल की फेसबुक पोस्ट के बाद जनपदवासियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए भाजपा नेता अजय जायसवाल की अमर्यादित टिपण्णी वाली पोस्ट को आड़े हाथों लिया था।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका






