गुरुग्राम । रियल एस्टेट कंपनी Smartworld Developers ने अपने अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट Trump Residences गुरुग्राम के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निर्माण ठेका जारी किया है। इसके साथ ही प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का महत्वपूर्ण चरण शुरू हो गया है। साइट पर खुदाई का काम पूरा हो चुका है और चरणबद्ध निर्माण रणनीति के तहत 300 करोड़ रुपये का पहला टेंडर भी जारी किया जा चुका है। अब परियोजना का स्ट्रक्चरल निर्माण औपचारिक रूप से शुरू हो गया है।
गुरुग्राम के सेक्टर 69 में करीब 11.7 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट में 51-51 मंजिल के दो प्रतिष्ठित टावर बनाए जाएंगे, जिनमें कुल 298 अल्ट्रा-प्रीमियम आवास होंगे। वैश्विक लक्जरी मानकों के अनुरूप तैयार होने वाली इस परियोजना में आधुनिक ऑल-ग्लास फसाड, फ्लोर-टू-सीलिंग विंडोज, निजी लिफ्ट और कुछ अपार्टमेंट्स में डबल-हाइट लिविंग स्पेस जैसी विशेषताएं होंगी। इस प्रोजेक्ट का कुल निर्मित क्षेत्र 12 लाख वर्ग फुट से अधिक होगा।
यह गुरुग्राम में दूसरा ट्रंप ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले बने ट्रंप टावर्स गुरुग्राम ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है और ब्रांडेड लक्जरी आवास के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित किया है।
ट्रंप ब्रांड से जुड़े पहले प्रोजेक्ट में निवेशकों को 200 प्रतिशत तक का मूल्यवृद्धि देखने को मिली है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुए ट्रंप रेजिडेंसेस गुरुग्राम में भी निवेशकों की मजबूत मांग देखने को मिली है। लॉन्च के समय जहां कीमत 25,000 रुपये प्रति वर्ग फुट थी, वहीं छह महीनों के भीतर यह बढ़कर 32,000 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गई है।
इस परियोजना के निवासियों को Roseate Hotels & Resorts द्वारा क्लब हॉस्पिटैलिटी और सुविधा प्रबंधन सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, प्रोजेक्ट की डिलीवरी तक निवेशकों को करीब 300 प्रतिशत तक संभावित रिटर्न मिल सकता है, जो इसे भारत के अल्ट्रा-लक्जरी रियल एस्टेट बाजार में एक आकर्षक निवेश अवसर बनाता है।
स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के चीफ कंस्ट्रक्शन ऑफिसर सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि ट्रंप रेजिडेंसेस गुरुग्राम कंपनी के लिए वैश्विक स्तर के ब्रांडेड प्रोजेक्ट्स की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि खुदाई का काम पूरा हो चुका है और अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।
हाल ही में कंपनी ने ‘ट्रंप प्रिवे डिनर’ नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया, जिसमें ट्रंप ब्रांडेड घरों के मालिकों का अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक समूह एकत्र हुआ। इस कार्यक्रम में कई अल्ट्रा-एचएनआई, नए उद्यमी और भविष्य के पड़ोसी एक साथ मिले और आपसी नेटवर्किंग की।
एक गृहस्वामी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ट्रंप ब्रांड का घर खरीदना विश्व स्तर पर पहचाने जाने वाले प्रतिष्ठित पते का मालिक बनने जैसा है, जिसकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को भी दी जा सकती है।
एक निवेशक ने कहा कि गुरुग्राम जैसे तेजी से विकसित हो रहे बाजारों में ब्रांडेड लक्जरी रियल एस्टेट एक मजबूत निवेश विकल्प बनकर उभरा है और उन्होंने अपने निवेश पर पहले ही दोगुना (2X) रिटर्न देखा है।
लॉन्च के दिन ही ट्रंप रेजिडेंसेस गुरुग्राम ने शानदार प्रतिक्रिया हासिल करते हुए 100 प्रतिशत यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और करीब 3,250 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड सेल हासिल की। कंपनी अब गृहस्वामियों को एक विशेष ब्रांड अनुभव के लिए न्यूयॉर्क ले जाने की भी योजना बना रही है।
स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स इससे पहले Smartworld Orchard, Smartworld Gems और Smartworld Orchard Street जैसे प्रोजेक्ट्स डिलीवर कर चुका है। ट्रंप रेजिडेंसेस गुरुग्राम कंपनी का सातवां प्रोजेक्ट है और इसके साथ कंपनी ने अल्ट्रा-लक्जरी ब्रांडेड रेजिडेंसेस सेगमेंट में भी प्रवेश किया है।
कंपनी ने हाल ही में नोएडा के रियल एस्टेट बाजार में भी प्रवेश करते हुए Elie Saab Residences लॉन्च किया है, जो करीब 6 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा और इसमें 200 तीन व चार बेडरूम के आवास बनाए जाएंगे।
स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स की विकास गति लगातार मजबूत बनी हुई है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 6,400 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने अब तक 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है, जिसमें से 5,000 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं। कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है और मजबूत नकदी प्रवाह के साथ अपने विस्तार को तेजी से आगे बढ़ा रही है।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी बेबाक और धारदार पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है।
राजनीतिक घटनाक्रम की सटीक समझ और तथ्य आधारित विश्लेषण उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो डिस्कशन तक, श्रद्धा ने हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वह My Nation News में वरिष्ठ सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह संपादकीय नेतृत्व संभालते हुए खबरों की दिशा और प्रस्तुति को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर में राजनीतिक रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज, विशेष स्टोरीज़ और न्यूज़ एनालिसिस में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, स्पष्टता और निर्भीक पत्रकारिता के साथ श्रद्धा आज मीडिया इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नाम के रूप में स्थापित हैं।
Latest entries
BUSINESSMarch 9, 2026गुरुग्राम में Trump Residences प्रोजेक्ट को मिला 1000 करोड़ के निर्माण ठेका, स्ट्रक्चरल वर्क शुरू
ENTERTAINMENTFebruary 19, 2026Bollywood की साज़िश या संयोग: फिल्मों में भारतीय एजेंसियां होती हैं खलनायक और ISI होती है भरोसेमंद
BREAKING NEWSFebruary 16, 2026Jeffrey Epstein Files: स्टूडेंट वीजा, मॉडलिंग और शादी..लड़कियों को अमेरिका लाने का एपस्टीन का खतरनाक जाल
BREAKING NEWSFebruary 15, 2026Modi कैबिनेट ने दी हरी झंडी: देश में पहली बार बनेगी ट्विन-ट्यूब अंडरवाटर टनल, घंटों के सफर में लगेंगे चंद मिनट






