(Ram Mandir)
- रामनगरी अयोध्या पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य व जगतगुरू वासुदेवानंद सरस्वती ने राम मंदिर को लेकर किया बड़ा ऐलान
- 2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
संवाददाता: पंकज पाठक – अयोध्या
अयोध्या। (Ram Mandir) रामनगरी अयोध्या पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य व जगतगुरू वासुदेवानंद सरस्वती ने राम मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य वासुदेवानंद सरस्वती ने विश्व का सबसे ऊंचा राम मंदिर बनाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मंदिर प्रस्तावित मॉडल पर ही बनेगा और विशाल राम मंदिर मंदिर की मांग करने वाले स्वयं विशालता की परिभाषा बताएं । वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि जिस मॉडल को भारत की पूरी जनता ने स्वीकार किया है राम मंदिर उसी के अनुरूप बनेगा, मंदिर निर्माण को लेकर संत बुद्धि की विपरीतता का प्रदर्शन न करें।
वीडियो: राम मंदिर निर्माण का सबसे लेटेस्ट वीडियो
बता दें कि दोनों संत राम मंदिर (Ram Mandir) ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दाल के जन्मोत्सव में पहुंचे हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य जगतगुरु वासुदेवानंद सरस्वती ने साफ कहा है कि प्रस्तावित मॉडल पर ही राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि यह मॉडल करोड़ों हिंदुओं के दिल में बसा है। इसका पूजन घर-घर हो चुका है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग विश्व का सबसे ऊंचा राम मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं मैं उनको नहीं जानता। मैं उनसे पूछता हूं कि कितना ऊंचा मंदिर बनाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया
स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि विशाल राम मंदिर (Ram Mandir) की मांग करने वाले खुद विशालता की परिभाषा नहीं जानते। वे इसकी परिभाषा बताएं। उन्होंने ऐसे संतों को सचेत करते हुए कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर बुद्धि की विपरीतता का प्रदर्शनन करें। संगमरमर के पत्थर से मंदिर बनाने पर वासुदेवानंद ने कहा कि संगमरमर का पत्थर है कहां? मकराना-उदयपुर, जयपुर में मकराना के पत्थर नहीं हैं। ये कचरे पत्थर हैं जो 10 साल में टूट जाएंगे।
स्वामी वासुदेवानंद रामलला का दर्शन करने और ट्रस्ट के अध्यक्ष को जन्मोत्सव की बधाई देने रामनगरी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि समतलीकरण और मिट्टी बैठने के बाद मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा। सरकार बनती रहेगी और मंदिर का काम होता रहेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में सीमेंट-गारे से जुड़ाई होकर सुखाना नहीं केवल पत्थरों को सेट करते जाना है। ऐसे में मंदिर का निर्माण कम समय में ही पूरा
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्र आनंद सरस्वती ने कहा कि रामलला का मंदिर (Ram Mandir) 2022 तक बन जाएगा। हमारी इच्छा है कि जब लोग चुनाव के मैदान में उतरें, उससे पहले रामलला मंदिर में खेलते हुए दिखें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने सदैव राम मंदिर निर्माण में बाधाएं पहुंचाने का ही काम किया। जब रामलला के भक्त योगी आदित्यनाथ सत्ता में आए तभी मंदिर का फैसला हो सका।
यह भी पढ़ें: संघ के फेसबुक पेज का हुआ उद्घाटन
जितेंद्र आनंद सरस्वती ने कहा, ’20हजार पेज का अनुवाद करके सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करवाया तब डेली हियरिंग पर फैसला आया। कांग्रेस और रामालय ट्रस्ट ने समय-समय पर मंदिर के काम में बाधाएं पहुंचाने का काम किया। अब ऐसे तत्व राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण का काम कोरोना की आड़ में रुकवाने के लिए सक्रिय हैं। इनकी मांग पर पाकिस्तान में मंदिर निर्माण रोकने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाती है। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर मंदिर निर्माण जल्द शुरू होगा। जो लोग मंदिर को लेकर बयान दे रहे हैं वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना कर रहे हैं।’
गौरतलब है कि लॉकडाउन में ढील के साथ ही अयोध्या में भव्य राममंदिर (Ram Mandir) निर्माण की प्रक्रिया भी गति पकड़ने लगी है। रामलला के गर्भगृह स्थल के चारों तरफ 11 मई से चल रहा समतलीकरण कार्य लगभग पूरा हो गया है। मंदिर की आधारशिला रखने की रूपरेखा तय की जा रही है। राममंदिर निर्माण के पहले चरण में फाउंडेशन ही तैयार किया जाना है। जिसके लिए गड्ढा खोदने का काम शुरू कर दिया गया है। उधर, एलएंडटी कंपनी के इंजीनियर रामजन्मभूमि परिसर में कैंप कर रहे हैं।
देश और दुनिया से जुड़ी सभी ख़बरों को English Language में पढ़ने के लिए क्लिक करें: My Nation News
Author Profile
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’

