rto action on illegal travel agencies

अवैध ट्रैवेल्स एजेंसियों (Travel Agencies) पर परिवहन विभाग कसेगा शिकंजा

 

नगर संवाददाता

सुलतानपुर (उ.प्र.)। अवैध रूप से संचालित की जा रही ट्रैवेल्स एजेंसियों (Travel Agencies) पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसने की योजना बनाई है। बगैर लाइसेंस वाहनों की बुकिंग का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।

हमारा लेटस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) माला बाजपेयी ने बताया कि विशेष पड़ताल में सामने आया है कि जिले में ट्रैवेल्स एजेंसी (Travel Agencies) के नाम पर बगैर लाइसेंस के ही बड़े पैमाने पर वाहनों की बुकिंग का कारोबार किया जा रहा है, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। इसपर प्रभावी रोक लगाने के लिए खास कार्य योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़ें: गंदे पानी से लबरेज है काशीराम आवासीय कालोनी

ऐसी ट्रैवेल्स एजेंसियों (Travel Agencies) के मालिकों को एआरटीओ दफ्तर से लाइसेंस प्राप्त करने के लिए दस दिन का मौका दिया गया है। इसके बाद चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिनके पास लाइसेंस नहीं होगा, उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Author Profile

Rajendra Yadav