अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन्स जारी, इन चीजों में दी गई राहत

<p style="text-align: justify;">भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (जो कल से दोबारा शुरू होंगी) के लिए अपने संशोधित दिशानिर्देशों में कहा कि एयरलाइन्स को अब सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्लाइट में तीन सीटों को खाली की आवश्यकता नहीं होगी, इसे समाप्त कर दिया गया है. नए संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, चालक दल के सदस्यों के लिए अब पूर्ण व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण या पीपीई किट की आवश्यकता भी नहीं है. वह बिना इसके ही कार्य कर सकते हैं.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;">नए दिशानिर्देशों के अनुसार, हवाई अड्डों पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जाने वाली पैट-डाउन तलाशी भी फिर से शुरू की गई है. हालांकि, हवाई अड्डों और विमानों के अंदर मास्क पहनना अभी भी अनिवार्य होगा. बता दें कि कोरोना वायरस के कारण 23 मार्च, 2020 से शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था. लेकिन, एयर बबल व्यवस्था के तहत जुलाई 2020 से भारत और लगभग 45 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News