मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपराधियों को चेतावनी दी है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि मध्य प्रदेश में मामा (शिवराज सिंह चौहान) का राज है. गुंडे और बदमाश यह न समझ लें कि कांग्रेस और कमलनाथ की सरकार है. गड़बड़ की तो छोडूंगा नहीं… मामा का बुलडोज़र चला है.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मध्य प्रदेश में जितने भी गुंडे और अपराधी हैं, वे सुन ले कि अगर किसी गरीब और कमजोर की तरफ़ हाथ उठाया तो मैं मकान खोदकर मैदान बना दूंगा. चैन से नहीं रहने दूंगा किसी भी कीमत पर.

मध्य प्रदेश में जितने भी गुंडे और अपराधी हैं, वे सुन ले कि अगर किसी गरीब और कमजोर की तरफ़ हाथ उठाया तो मैं मकान खोदकर मैदान बना दूंगा। चैन से नहीं रहने दूंगा किसी भी कीमत पर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रायसेन pic.twitter.com/m4oDViFxjm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2022

उन्होंने कहा कि गुंडे और बदमाश यह न समझ ले कि कांग्रेस और कमलनाथ की सरकार है. यह मामा का राज है. गड़बड़ की तो छोडूंगा नहीं…मामा का बुलडोज़र चला है. जब तक बदमाशों को दफन नहीं कर देता, तब तक यह रुकेगा नहीं. शिवराज सिंह चौहान ने ये बातें रायसेन में एक सभा को संबोधित करते हुए कही.

बता दें कि अगले साल मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है. बीजेपी फिर से सत्ता पर काबिज होने की तैयारी कर रही है. चुनाव से पहले सीएम शिवराज की छवि एक कठोर मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कों पर एक तस्वीर नजर आई थी, जिसमें शिवराज सिंह चौहान को बुलडोजर के साथ दिखाया गया. तस्वीर पर बीजेपी के नेता रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ‘अपराधियों पर बुलडोजर’ चलाकर मध्य प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों को खत्म करने के लिए सीएम शिवराज कटिबद्ध हैं.

एएनआई से बात करते हुए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की मंशा साफ है. वह राज्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे और मप्र में महिलाओं को पूरी सुरक्षा प्रदान करना चाहते हैं. ‘मामा’ ( शिवराज सिंह चौहान) अपराधियों पर बुलडोजर चलाएंगे.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार से जुड़े ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 11 फ्लैट्स किए सील

’ये चाहते हैं पाक से हमारा झगड़ा रहे’, J&K में मोदी सरकार पर भड़कीं महबूबा, द कश्मीर फाइल्स पर कही ये बात

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट