दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और इशारों में सपा को समर्थन देने की बात कही. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "पिछले कुछ दिनों से राहुल, प्रियंका, अमित शाह और मोदी. ये चारों मिलकर कह रहे हैं कि केजरीवाल आतंकवादी है. क्या मैं शक्ल से आतंकवादी नज़र आता हूं?"

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पिछले पांच साल से यूपी में बीजेपी की सरकार है. अगर 70 सालों में कांग्रेस और बीजेपी ने कुछ काम किया होता, तो उन्हें मुझे आतंकवादी नहीं कहना पड़ता. बताओ, कोई आतंकवादी स्कूल खुलवाता है? पिछले सात सालों में मोदी ने मेरे घर और दफ़्तर में सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स और रॉ की रेड करवाई, लेकिन मैंने पूछा कि कुछ मिला तो उन्होंने कहा कि ग़ाज़ियाबाद का एक कवि है, उसे सपने में आया कि मैंने सात साल पहले कहा था कि मैं देश के टुकड़े करके एक हिस्से का पीएम बन जाऊंगा. अगर वो कवि ही बताएगा तो बंद कर दो अपनी सीबीआई, ईडी और रॉ."

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "ये किसी को भी आतंकवादी कह देते हैं. कुछ दिनों पहले कहा कि देश के हर किसान आतंकवादी हैं. अब कह रहे हैं कि साइकिल चलाने वाले आतंकवादी हैं. इनके पास कुछ काम नहीं है गिनाने को वोट मांगने के लिए, इसलिए ये लोग मुझे आंतकवादी कहते है. जैसे गब्बर सिंह ने कहा था कि सो जा नहीं तो गब्बर आ जाएगा, अब कहा जाता है कि भ्रष्टाचार किया तो केजरीवाल आ जाएगा."

केजरीवाल ने संकेत दिए कि वे अगर जरूरत पड़ी तो समाजवादी पार्टी को समर्थन देंगे. उन्होंने कहा कि, " अगर चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिला तो बीजेपी को बाहर रखने के लिए हम यूपी में किसी को भी समर्थन दे देंगे." अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "दिल्ली में हमने 10 लाख बच्चों को नौकरी दी हैं. दिल्ली का एक -एक आदमी हमसे खुश है. हमें एक मौका दीजिए यूपी से सारे दल साफ हो जाएंगे. दिल्ली में हमने 7 सालों में 20000 स्कूल के नए कमरे बनवाए हैं. हमने दिल्ली में तीन विश्वविद्यालय बनाए हैं. योगी आदित्यनाथ ने कितने स्कूल खुलवाए हैं?"

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का चुनाव: योगी और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, जानें पूरा सियासी समीकरण

12वें प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू में Navy ने दिखाई समुद्री ताकत, राष्ट्रपति ने की 60 से ज्यादा जहाजों, पनडुब्बियों और 55 विमानों की समीक्षा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट