मेघालय का एक पुलिस अधिकारी बुधवार को राज्य और पड़ोसी राज्य असम के लोगों के बड़े समूहों में विवादित अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र के पास आमने-सामने आने के बाद स्थिति नियंत्रित करने के प्रयास में घायल हो गया. यहां गत दिन भी दिक्कत उत्पन्न हुई थी. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. री-भोई जिले के पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी की स्थिति अब खतरे से बाहर है.

असम और मेघालय के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों ओर के बल मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है. यह घटना असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के उमलापर में हुई, जहां मेघालय के री-भोई जिले के लगभग 250-300 लोगों का एक समूह उन दो व्यक्तियों से मिलने गया, जिनके साथ असम के पुलिस कर्मी ने सोमवार रात कथित रूप से दुर्व्यवहार किया था. सीमापार के प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बंकर को क्षतिग्रस्त कर दिया था.

पुलिस अधिकारी ने दी ये जानकारी

पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि गांव जाने के दौरान स्थानीय निवासियों ने सड़क जाम कर दी और मेघालय के लोगों से उनका विवाद हुआ. री-भोई जिले के एसपी एन लामारे ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं. लामारे ने कहा कि इस दौरान हुई हाथापाई में एक डिप्टी एसपी घायल हो गए. उन्हें एक नजदीकी चिकित्सा इकाई ले जाया गया और वह अब खतरे से बाहर हैं.

इस वजह से इलाके में बढ़ा तनाव

असम पुलिस शिविर के एक कर्मी द्वारा सीमावर्ती राज्य के दो लोगों के साथ सोमवार रात एक चौकी पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार किये जाने के बाद मंगलवार सुबह उमलापर इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया. मेघालय के लोगों के एक समूह ने मंगलवार को कथित दुर्व्यवहार का विरोध करते हुए अंतर्राज्यीय सीमा के पास असम पुलिस के एक बंकर को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया. अंतर्राज्यीय सीमा पर एक विवादित ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 18 गांवों में से एक उमलापर की स्थिति तब दोनों पूर्वोत्तर पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शांत हो गई है.

ये भी पढ़ें:

Akhilesh Yadav बोले- लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है भाजपा, हो रही है साजिश

Congress MLA praised BJP MP: कांग्रेस विधायक ने बीजेपी सांसद की तारीफ करते हुए मांगी ये मदद, जानें- क्या है मामला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट