Jammu Kashmir News: कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी गतिविधियां तेज होने के बाद अब अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. करीब आठ साल बाद शहर की सड़कों पर सुरक्षा बंकरों की वापसी हो रही है और अर्धसैनिक बलों के और अधिक जवान तैनात किए जा रहे हैं. केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) द्वारा श्रीनगर के कई इलाकों में सुरक्षा बंकर तैयार किए जा रहे हैं. कश्मीर में सुरक्षा स्थिति में सुधार के बाद 2011 और 2014 के बीच इन्हें हटा दिया गया था.

आतंकियों को सबक सिखाने के लिए बंकर

सूत्रों ने बताया कि नए बंकरों का निर्माण और अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आतंकवादियों की मुक्त आवाजाही को कम करने के लिए की जा रही है. आतंकवाद की हालिया घटनाओं से पता चलता है कि आतंकवादी अपराध करने के बाद कुछ ही समय में एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाते हैं जिसे उनकी मुक्त आवाजाही पर अंकुश लगाकर ही रोका जा सकता है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आम लोगों की हत्याओं के मद्देनजर घाटी में, विशेष रूप से श्रीनगर में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की 50 कंपनियां तैनात की जा रही हैं.

2010 में श्रीनगर से हटाए गए थे बंकर

साल 2010 में कश्मीर का दौरा करने वाले एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से की गई सिफारिशों पर श्रीनगर में 50 से अधिक सुरक्षा चौकियां और बंकर हटा दिए गए थे. 2010 में केंद्र द्वारा नियुक्त वार्ताकारों की एक टीम ने भी इसी तरह की सिफारिशें की थीं. टीम का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पडगांवकर ने किया था और प्रोफेसर राधा कुमार और पूर्व सूचना आयुक्त एम एम अंसारी इसके सदस्य थे. तब स्थिति में इस हद तक सुधार हुआ था कि तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को जम्मू-कश्मीर से चरणबद्ध तरीके से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (आफ्सपा) को निरस्त करने के पक्ष में माना जाता था.

सुरक्षा मजबूत करने के लिए कई नए बंकर बनाए गए

सुरक्षा इंतेजाम को पुख्ता करने के लिए इस बार उन जगहों पर नए बंकर बनाए गए हैं जहां 1990 के दशक में घाटी में आतंकवाद के चरम पर होने के दौरान भी ऐसी कोई चीज मौजूद नहीं थी. श्रीनगर में हवाई अड्डा मार्ग पर बरजुल्ला पुल पर ऐसे दो बंकर बनाए गए हैं.

बहरहाल, पुलिस अधिकारियों ने घाटी में उठाए गए नए कदमों पर कोई टिप्पणी नहीं की. पुलिस ने श्रीनगर के कुछ हिस्सों और दक्षिण कश्मीर के कुछ इलाकों में इंटरनेट भी बंद कर दिया है. साथ ही शहर में दोपहिया वाहनों के कागजों की पड़ताल का सघन अभियान शुरू किया है. कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा था कि ये कदम पूरी तरह आतंकी हिंसा से संबंधित हैं. तीन दिन पहले एक दर्जन टॉवरों का इंटरनेट बंद कर दिया गया था और यह अधिकांशत: उन इलाकों में किया गया है जहां पिछले सप्ताह आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय लोगों की हत्या कर दी थी. बता दें कि आतंकवादियों ने इस महीने नौ आम लोगों की हत्या की है जिनमें पांच गैर-स्थानीय मजदूर और जम्मू कश्मीर के रहने वाले तीन हिन्दू और सिख शामिल हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को फोन पर मिली धमकी, गृह मंत्रालय में करेंगे शिकायत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट