
<p style="text-align: justify;">महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और मंत्री आदित्य ठाकरे के करीबियों के ठिकानों पर आज आयकर विभाग (IT) ने छापेमारी की है. आईटी ने अनिल परब के करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है. पिछले दिनों भी आईटी ने बीएमसी के कॉन्ट्रैक्टर्स और शिवसेना नेताओं के घर पर दबिश दी थी.</p> <p style="text-align: justify;">आयकर विभाग की छापेमारी के बाद शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि हमारे लोगों पर अब IT को छोड़ा गया है. उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है जबतक BMC का चुनाव नहीं हो जाता है तब तक हर वार्ड में IT जाएगी. अब केंद्रिय एजेंसियों को यही काम रह गया है. पूरा देश जानना चाहता है कि केंद्रीय एजेंसी सिर्फ़ महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में ही छापेमारी क्यों होती है.”</p> <p style="text-align: justify;">संजय राउत ने कहा कि क्या किसी और राज्य में उन्हें कोई नही मिलता है. हमें पता है कि यह सरकार गिराने की साजिश की जा रही है. हमने ED और IT को 50 नाम दिए हैं और सबूत के साथ पर उनके ख़िलाफ़ कोई करवाई नहीं की जाती है.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






