Covid-19 Negative Test compulsory In Mumbai For International Travellers: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को देखते हुए मुंबई नगर निगम (BMC) ने कई देशों से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. इसके मुताबिक जो यात्री मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे, उन सभी यात्रियों को एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अपने खर्चे से RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा. बता दें कि यह नियम 3 सितंबर 2021 की आधी रात से लागू होगा. इससे पहले सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए अब इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) का नियम खत्म कर दिया था. यह फैसला सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए लिया था.

BMC अधिकारियों ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला यूरोप, मध्य पूर्व, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे जैसे देशों के यात्रियों पर लागू होगा और उन्हें मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पहुंचते ही अपनी RT-PCR टेस्ट कराना होगा. बता दें कि इस टेस्ट का खर्च यात्री को ही देना होगा. BMC ने इस टेस्ट का दाम 600 रुपए रखा है.

बता दें कि बदले नियम के मुताबिक अब अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए Institutional Quarantine का नियम खत्म कर दिया गया है. अब इसकी जगह उन्हें अपना RT-PCR टेस्ट करवाना होगा. इसके लिए मुंबई एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां कर ली गई है. अब मुंबई एयरपोर्ट पर एक घंटे में कम से कम तीन यात्रियों की कोरोना जांच कर ली जाएगी. सरकार का यह आदेश 3 सितंबर से विदेश से आने वाले सभी यात्रियों पर लागू होगा.

बता दें कि पहले सरकार ने कोरोना की दोनों डोज लें चुके लोगों को इस नियम से छूट दी थी लेकिन, कोरोना के नए वैरिएंट C.1.2 देखते हुए यह छूट भी खत्म कर दी गई है. इसके अलावा जिन यात्रियों को मुंबई से बाहर जाना है या कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी है वे अपनी नेगेटिव रिपोर्ट खुद लाएंगे. इसके अलावा उन्हें यह लिखकर देना होगा कि वह 14 दिन का होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) पूरा करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Corona Updates: केरल में कोरोना का कहर जारी, आज आए 32 हजार से अधिक मामले, 173 मरीजों की मौत

जानें अब तक कितने देशों में मिली कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी, यह बड़े देश भी लिस्ट में शामिल

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट