उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी के प्रचंड बहुमत के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. उत्तराखंड में आज यानी सोमवार शाम तक विधायक दल के नेता को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस खत्म हो जाएगा.

पिछले हफ्ते आए चुनाव नतीजों के बाद बीते 11 दिन से चल रही बैठकों के बाद भी अब तक उत्तराखंड में सीएम का चेहरा साफ नहीं हो पाया था. आपको बता दें कि आज विधायक दल की बैठक के बाद साफ होगा कि उत्तराखंड की कुर्सी पर कौन बैठेगा?

आज शाम पांच बजे तक हो जाएगा मुख्यमंत्री का चुनाव

गौरतलब है कि उत्तराखंड पार्टी इकाई ने उत्तराखंड के सभी सांसदों को देहरादून में होने वाली विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं.आपको बता दें कि कल यानी रविवार को उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान कर दिया जाएगा.

रविवार को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर उत्तराखंड में सरकार बनाने को को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भी हुई थी. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद थे.

रविवार को अमित शाह के घर चली थी 1 घंटे तक बैठक

करीब 1 घंटे तक चली इस बैठक में उत्तराखंड के कार्यवाह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत और बीजेपी विधायक सतपाल महाराज भी मौजूद थे. इस बैठक में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा भी हुई. बैठक से पहले धामी ने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है. मुख्यमंत्री के नाम पर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा.

गृहमंत्री अमित शाह के यहां से निकलकर उत्तराखंड बीजेपी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के घर पर जुटे. बैठक से निकल कर मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर धामी ने कहा, "मीटिंग में सबसे चर्चा हुई है. हमारी प्रचंड बहुमत की जीत प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुई है. जो भी आलाकमान फैसला लेगा उससे सभी सहमत होंगे."

आज सुबह 11 बजे विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ

निशंक के घर पर रविवार को करीब आधे घंटे चली बैठक के बाद निकले उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा था कि सोमवार को देहरादून में शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक होगी जिसके बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान होगा, जबकि इससे पहले सुबह 11 बजे प्रोटेम स्पीकर बंसीधर भगत सभी विधायको को शपथ दिलाएंगे.

गौरतलब है कि बीजेपी की उत्तराखंड में प्रचंड जीत के बाद ये सवाल लगातार उठ रहे हैं की पुष्कर सिंह धामी जो अपनी सीट भी नहीं बचा पाए क्या पार्टी उन्हें सीएम बनाएगी. पार्टी के अंदरखाने सूत्र बताते हैं की विधायकों का एक तबका पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने के पक्ष में नही हैं.

विधान परिषद चुनाव: अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जयंत चौधरी की पार्टी के लिए भी छोड़ी इतनी सीटें

शरद यादव की पार्टी का RJD में विलय, तेजस्वी यादव बोले- विपक्षी दलों ने सरकार से लड़ने की तैयारी में देरी कर दी, हम लोगों को…

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट