ऑक्सीजन प्लांट लगाने में देरी के लिए बीएमसी ने ठेकेदारों पर 4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इसका खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ है. जानकारी के अनुसार 19 में से 17 प्लांट लगाने में देरी हुई है.

इस मुद्दे के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए आरटीआई एक्विस्ट अनिल गलगली ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि कोरोना काल के वक्त शहर में ऑक्सीजन की किल्लत होने के कारण बीएमसी ने निजी ठेकेदारों की मदद से 19 जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का कॉन्ट्रैक्ट कई ठेकेदारों को दिया था, लेकिन 19 में से 17 प्लांट्स समय पर नहीं बने.

पहले चरण में 77 करोड़ का काम ठेकेदारों को पूरा करना था और दूसरे चरण में 59 करोड़ का, लेकिन दोनों चरण का काम समय पर नहीं हुआ, फिर भी बीएमसी ने इन्हीं ठेकेदारों को काम पर रखा और केवल 4 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई.

अनिल गलगली ने अपनी मांग बताते हुए कहा के उन ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर देना चाहिए. वहीं ठेकेदारों को 4 करोड़ से अधिक का जुर्माना भरना चाहिए. फिलहाल सभी ऑक्सीजन प्लांट बन गए हैं, लेकिन इस देरी में बीएमसी के अधिकारी भी मिले हुए हैं, जो ऐसे लापरवाही को बढ़ावा दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Coronavirus: जानिए चीन समेत दुनिया के किन-किन देशों में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले?

ये भी पढ़ें- UP Politics: अमित शाह से मुलाकात पर ओपी राजभर बोले- न मैं दिल्ली गया था और न ही मैं…

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट