रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 मार्च को नई दिल्ली से एक पर्यटन पोर्टल का उद्घाटन किया था जिसका मुख्य मकसद सीमा सड़क संगठन (BRO) की सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए गाइडेड टूर की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करना था.

शुरू की गई ई बुकिंग सुविधा

इस पोर्टल से अटल टनल रोहतांग को भी जोड़ा गया है. इस वेबसाइट के जरिये आज से अटल टनल रोहतांग टनल के गाइडेड टूर के लिए ई-बुकिंग सुविधा शुरू हो गई है. आज टनल में पहला टूरिस्ट टूर आया जिसको रोहतांग टनल में घुमाया गया और टनल के बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई. अटल टनल में इस गाइडेड टूर से यहां के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं स्थानीय लोगों के लिये भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

पर्यटन को बढ़ावा देगी बीआरओ की वेबसाइट

सीमा सड़क संगठन ( BRO) अब पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग के भीतर भी घुमाएगा. इसके लिए गाइड मुहैया करवाया जा रहा है जो टनल के डिजाइन और मॉडल रूम के बारे में विस्तार से बता रहा है. बीआरओ की पर्यटन वेबसाइट देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है. इसके जरिये पर्यटक बीआरओ द्वारा निर्मित रोड अवसंरचना परियोजनाओं में घूमने के लिए ई-बुकिंग करा पाएंगे.

दोपहर 10 से 2 बजे तक पर्यटकों को घुमाया जाएगा

बीआरओ के चीफ इंजीनियर प्रोजेक्ट आयोजन जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ई पोर्टल के माध्यम से बुकिंग करवाने वाले पर्यटकों को टनल में घुमाया जाएगा. अब बिना बुकिंग के कोई भी पर्यटक टनल नही घूम पाएगा. बिना रजिस्ट्रेशन के सिर्फ़ गाड़ियों के गुजरने को ही इजाजत होगी.

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आपातकाल हटाया, दर्जनों सासंद और मंत्री दे चुके हैं इस्तीफा

महंगाई का डबल अटैक: आज फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम, CNG भी महंगी, जानिए ताजा कीमतें

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया