नई दिल्ली: सीमा पर चीन की घुसपैठ और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों को लेकर एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. ओवैसी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी चीन पर बोलने से हमेशा डरते हैं, यहां तक कि चाय में चीनी तक भी नहीं डालते कि कहीं चीन न निकल आए.

ओवैसी ने कश्मीर में बाहरी लोगों की हत्याओं और चीन की ओर से घुसपैठ की घटनाओं को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘हम वजीरे आजम को बोलना चाहेंगे कि वो दो चीजों को लेकर जुबान नहीं खोलते. एक तो पेट्रोल और डीजल की महंगाई और दूसरा चीन की घुसपैठ. चीन हमारे मुल्क में घुसकर बैठ गया है.'

ओवैसी ने कहा, ‘जब पाकिस्तान ने पुलवामा अटैक किया तो मोदी ने कहा कि हम घर में घुसकर मारेंगे तो हमने कहा कि मारो. अब चीन डोकलाम, डेपसांग में बैठा है और भारत के प्रधानमंत्री कुछ नहीं कर रहे है. वह चीन के बारे में बोलने से डरते हैं.

उन्होंने कहा कि हम भारत के प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि हमारे फौज के 9 सिपाही मारे गए हैं और 24 तारीख को इंडिया और पाकिस्तान का टी-20 कराने की तैयारी है. क्या आपने नहीं कहा था कि भारत के सैनिक मर रहे हैं और मनमोहन सिंह की सरकार पाकिस्तान को बिरयानी खिला रही है. आज पाकिस्तान कश्मीर में भारत के गरीबों की जानों से टी-20 खेल रहा है, लेकिन आप क्या कर हैं. कश्मीर में आईबी, अमित शाह क्या कर रहे हैं.’

ये भी पढ़ें-
कश्मीर में बेगुनाहों की हत्या के बीच पीएम मोदी से मिले गृह मंत्री अमित शाह, टारगेट किलिंग की जांच करेगी NIA

Watch Video: तीन दिन से हो रही बारिश से उत्तराखंड बेहाल, अब तक 16 लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया