Taliban on Indian Wheat: अफगानिस्तान में लोग गंभीर मानवीय संकट से जूझ रहे हैं. यहां भोजन की कमी एक बड़ी समस्या है. भारत लगातार अफगानिस्तान को सहायता पहुंचा रहा है. गुरुवार को ही भारत ने 2,000 मीट्रिक टन गेहूं की दूसरी खेप पाकिस्तानी जमीनी मार्ग से अफगानिस्तान भेजी. पाकिस्तान ने भी भारत की देखा-देखी में अफगानिस्तान को सहायता भेजी है. लेकिन पाकिस्तान की ओर से भेजी गई गेहूं की खेप ने उसकी तारीफ के बजाय जगहंसाई करवा दी है.

मानवीय सहायता के रूप में अफगानों को गेहूं भेज रहा है भारत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को बेहद घटिया क्वालिटी का गेहूं भेजा है. खुद तालिबान के अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है. ट्विटर पर शेयर एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि तालिबानी अधिकारी पाकिस्तान के गेहूं को लेकर शिकायत कर रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘तालिबानी अधिकारी कह रहे हैं कि पाकिस्तान की ओर से भेजा गया गेहूं बेहद घटिया क्वालिटी का है जबकि भारतीय गेहूं उससे कहीं अच्छा है. भारत ने पिछले महीने अफगानों को मानवीय सहायता के रूप में गेहूं भेजना शुरू किया था.'

रूस से गेहूं की डील करके लौटे हैं इमरान खान

पिछले साल 24 नवंबर को इस्लामाबाद की ओर से इस पर एक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को घटिया क्वालिटी का गेहूं ऐसे समय पर भेजा है, जब इमरान खान रूस से गेहूं की डील करके लौटे हैं. रूस दौरे पर गए इमरान खान ने व्लादिमीर पुतिन के साथ गेहूं और प्राकृतिक गैस की डील की है. इमरान खान ने घोषणा की है कि उन्होंने पिछले गुरुवार को पुतिन से मिलने के बाद लगभग 20 लाख टन गेहूं और प्राकृतिक गैस के आयात की डील की है.

यह भी पढ़ें-

यूक्रेन से लौट रहे मेडिकल छात्रों का भविष्य अधर में, IMA ने एडमिशन को लेकर पीएम मोदी को लिखा पत्र

भारत ने यूक्रेन की ओर बढ़ाए मदद के हाथ, वायुसेना के दो विमानों से भेजी गई राहत सामग्री

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट