करहल के बहाने अखिलेश यादव पर निशाना, उन्नाव में पीएम मोदी बोले- जिसे सबसे सुरक्षित सीट समझ रहे थे, वो हाथ से निकल रही

<p style="text-align: justify;">पीएम <a title="नरेंद्र मोदी" href="https://www.abplive.com/topic/narendra-modi" data-type="interlinkingkeywords">नरेंद्र मोदी</a> ने रविवार को उन्नाव में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अपने भाषण के दौरान करहल सीट का भी जिक्र किया, जिससे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव प्रत्याशी हैं. पीएम मोदी ने कहा, जिस सीट को ये लोग सबसे सुरक्षित मानकर बैठे थे, वो भी हाथ से निकल रही है. आपने देखा होगा, जिस पिता को मंच से धक्के देकर हटाया था, जिसे अपमानित करके पार्टी पर कब्जा जमाया था, उसी से गुहार लगानी पड़ी कि मेरी सीट बचाइए.</p> <p style="text-align: justify;">पीएम मोदी ने कहा, इन घोर परिवारवादियों की सरकार में संगीन अपराधों के आरोपी और माफिया मंत्रिमंडल का हिस्सा थे. तब माफिया ही सरकार चलाते थे. प्रशासन को भी सीधा आदेश देते थे – न खाता न बही, जो माफिया और गुंडे कहेंगे, वही सही.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News