Eshwarappa will Resign Today: कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा को ना-ना करते आखिरकार कुर्सी छोड़नी ही पड़ रही है. दरअसल ईश्वरप्पा आज इस्तीफा देने जा रहे हैं. ये सब इसलिए क्योंकि कर्नाटक के उडुपी में एक ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले में ईश्वरप्पा का नाम भी सामने आया है.

ईश्वरप्पा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. ठेकेदार ने मंत्री और उनके करीबियों पर निर्माण कार्य के बदले 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था. इस मामले में कर्नाटक की बीजेपी सरकार को बड़ी असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था.

विपक्ष लगातार कर रहे थे हमला

वहीं इस मामले में मंत्री ईश्वरप्पा का नाम सामने आते ही विपक्ष ने लगातार उनपर हमला बोलने शुरू कर दिया. उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा में प्रदर्शन भी किया था. इस प्रदर्शन से हुआ ये कि कर्नाटक के मंत्री पर इस्तीफे का दबाव बढ़ा और उन्होने एलान किया है कि आज वो मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को अपना त्यागपत्र सौंप देंगे. जिन ठेकेदार संतोष पाटिल की खुदकुशी के मामले में ईश्वरप्पा की कुर्सी जा रही है, वो उडुपी के एक होटल में मृत पाये गये थे.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में बढ़ते कोविड मामलों के बीच मनीष सिसोदिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्कूलों को जल्द जारी होंगे दिशा-निर्देश

महंगाई से आम लोगों की टूटी कमर, पिछले 1 महीने में चीजों की कीमतों में इस तरह से हुए बदलाव

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट