Covid 19 Booster Dose in India: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच कल से देश में बूस्टर डोज लगाई जाएगी. वैक्सीनेशन अभियान के लिए ये बड़ा दिन माना जा रहा है. 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग बूस्टर डोज लगवा सकेंगे. वहीं हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी बूस्टर डोज कल से लगाई जानी है. देश में हेल्थ केयर वर्कर्स की संख्या तकरीबन 1 करोड़ है, जिसमें डॉक्टर, नर्स, हॉस्पिटल स्टाफ, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स शामिल हैं. वहीं फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या 2 करोड़ है. इसमें पुलिसकर्मी, केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान, सेना के जवान, होम गार्ड, सिविल डिफेंस संगठन, डिजास्टर मैनेजमेंट वॉलिंटियर्स, नगर निकाय कर्मी शामिल हैं.

हिंदुस्तान के वैक्सीनेशन अभियान में बूस्टर डोज एक नया मील का पत्थर साबित होगा. देश के वैक्सीनेशन अभियान के मजबूत होने के लिए जरूरी है कि हेल्थ केयर वर्कर्स ठीक रहें. अगर उनकी सेहत ठीक नहीं होगी, तो महामारी की चपेट में आने वाले संक्रमितों का इलाज कैसे होगा. अकेले दिल्ली की बात करें तो 1000 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो गए हैं. इसमें से एम्स में 200, सफदरजंग में 165, लेडी हार्डिंग में 100, RML में 110, लोकनायक अस्पताल में 30, जीटीबी में 50, आंबेडकर अस्पताल में 21, हिंदूराव अस्पताल में 18, डीडीयू में 22, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 20 स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव हैं. अब बात फ्रंटलाइन वर्कर्स की कर लेते है जिनका फिट रहना हमारे.. आपके.. पूरे देश के लिए जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Assembly Election 2022: चुनावी राज्यों में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर नहीं दिखेगी PM Modi की तस्वीर, जानें क्यों हुआ ये फैसला

फ्रंटलाइन और हेल्थ केयर वर्कर्स के अलावा बुजुर्गों को भी बूस्टर डोज लगेगी. आपके घर पर कोई बुजुर्गं है तो आपके लिए इन नियमों को जानना जरूरी है. देश में 60+ लोगों की आबादी करीब 12 करोड़ है. 60 से ज्यादा उम्र के बीमार बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी. बीमारी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. हालांकि अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही बूस्टर डोज लेने को कहा गया है. दूसरी डोज लेने के 9 महीने बाद बूस्टर डोज लग सकती है.

ये भी पढ़ें- Corona Crisis: संसद के 400 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने जारी किए दिशानिर्देश

इस वक्त देश कोरोना के खिलाफ अहम लड़ाई लड़ रहा है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बूस्टर डोज से वायरस के खिलाफ जंग को मजबूती मिलेगी और हम कोरोना के खिलाफ इस बार भी जंग जीतेंगे. एक तरफ जहां वैक्सीन लेने वालों की लिस्ट में अब 15 साल तक के टीन एजर्स शामिल हो चुके हैं तो वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र के बीमार लोगों को अब कल से तीसरी डोज भी लगाई जाएगी. तीसरी डोज लगवाने का फैसला वैकल्पिक है, जिन्हें ज़रूरत है वो अपने डॉक्टर की सलाह के बाद बूस्टर डोज लगवा सकते हैं. इसमें शर्त ये है कि दूसरे डोज के बाद 9 महीने का वक्त पूरा हो गया हो.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट