कश्मीर की स्थिति पर CDS रावत की टिप्पणी से भड़कीं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- अब क्या बाकी रह गया?

Mehbooba Mufti on CDS: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति से निपटने का केंद्र का एकमात्र तरीका दमन करना है. कश्मीर में हाल की हिंसक घटनाओं से निपटने के लिए प्रतिबंध लगाने की चेतावनी संबंधी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महबूबा ने कहा कि उनका यह बयान आधिकारिक कथन के विरोधाभासी है कि घाटी में सबकुछ ठीक चल रहा है.

उन्होंने ट्विटर पर आरोप लगाया, "कश्मीर को एक खुली जेल में बदलने के बाद भी बिपिन रावत का बयान कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में स्थिति से निपटने के लिए भारत सरकार का एकमात्र तरीका दमन करना है. यह उनके आधिकारिक कथन के भी विपरित है कि यहां सब कुछ ठीक है." एक अन्य ट्वीट में पीडीपी प्रमुख ने कहा कि सामूहिक गिरफ्तारी, इंटरनेट को निलंबित करने और नए सुरक्षा बंकर तैयार करने जैसे कड़े, कठोर और दमनकारी कदमों के बाद अब क्या कदम उठाने बाकी रह गए हैं.

After taking such stringent, harsh & repressive measures like mass arrests, suspension of internet at will, frisking people (not sparing even kids), seizing bikes plus two wheelers & setting up new security bunkers all over what is left to do? pic.twitter.com/qMlCV8pDix
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) October 24, 2021

बता दें कि असम में शनिवार को प्रथम रविकांत सिंह स्मृति व्याख्यान देते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर के लोग आवाजाही की स्वतंत्रता का लाभ उठाने लगे थे, लेकिन मौजूदा स्थिति की वजह से यह बाधित हो सकता है. उन्होंने स्थिति से निपटने में लोगों से सहयोग करने की अपील की.

IPL Teams: BCCI को नई IPL टीमों से 7-10 हजार करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद, जानिए कौन-कौन है दावेदार

Covid-19: डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक है ये नया प्रकार, भारत में 7 मामले आए सामने

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News