कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने भगवंत मान को पंजाब के सीएम बनने की बधाई दी है. उन्होंने भगवंत मान को बधाई देते हुए सहयोगी और पंजाब के निवर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें उनके उत्तराधिकारी भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया, लेकिन चन्नी का निमंत्रण नहीं मिला था.

मनीष तिवार ने ट्वीट में कहा कि मैं भगवंत मान को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देता हूं. उन्होंने ट्वीट में बताया कि उन्हें आमंत्रित किया गया है. उन्होंने कहा, "मुझे उनके शपथ ग्रहण में आमंत्रित करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं. सदन का सत्र होने के चलते में वहां नहीं आ सकूंगा." उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि मुझे चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण में आमंत्रित नहीं किया गया था, हालांकि वे मेरे विधायक में से एक थे.

I congratulate @BhagwantMann on being sworn in as Chief Minister
I thank him for inviting me to his swearing in .
Due to Parliament being in session I will not be able to make it .
It is ironic I was not invited to @CHARANJITCHANNI ‘s swearing in though he was one of my MLA’s pic.twitter.com/AyW91uNyYE
— Manish Tewari (@ManishTewari) March 16, 2022

मनीष तिवारी पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद हैं. पिछले महीने ‘भैया विवाद’ को लेकर मनीष तिवारी और चरणजीत सिंह चिन्नी के बीच तीखे प्रहार देखने को मिले. मनीष तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ‘भैया’ टिप्पणी की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि यह प्रवासियों के खिलाफ एक दुर्भाग्यपूर्ण प्रणालीगत और संस्थागत सामाजिक पूर्वाग्रह को दर्शाता है. तिवारी ने इसकी तुलना अमेरिका में अश्वेतों से भेदभाव से करते हुए कहा कि यह अमेरिका में ब्लैक मसले की तरह ही है. उन्होंने कहा था कि ‘एह भैया किठों आगा’ पंजाबी में अपशब्द की तरह कहा जाता है.

पंजाब में एक चुनावी रैली के दौरान चन्नी ने की थी टिप्पणी

बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में एक चुनावी रैली के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को ‘भैया’ कहकर उन्हें राज्य में प्रवेश नहीं करने देने की टिप्पणी की थी. इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था. बाद में चन्नी ने यह कहकर मामले पर सफाई दी कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी आम आदमी पार्टी के नेताओं के लिए थी, बिहार और यूपी के श्रमिकों के लिए नहीं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट