कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज संसद में एक बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में सोनिया गांधी ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है. साथ ही सोनिया गांधी ने भी कहा कि जो सुझाव मिले हैं, उन पर काम कर रहे हैं.

कांग्रेस पार्टी में परिवर्तन पर सोनिया गांधी ने कहा, ‘पार्टी में एकता सर्वोपरि है और मैं इसे सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठाने को तैयार हूं. कांग्रेस में परिवर्तन न सिर्फ़ पार्टी के लिए बल्कि देश के लोकतंत्र और समाज के लिए आवश्यक है.
मुझे मालूम है कि हालिया चुनाव में हार से आप सब कितने दुखी हैं. परिणाम चौंकाने वाले और दुखदायी थे. सरकार का देश को तोड़ने वाला और ध्रुवीकरण का एजेंडा लगातर जारी है.'

कांग्रेस मेंअंदरूनी नोकझोंक
हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस संसदीय दल की यह पहली बैठक है. पार्टी को इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों का सामना करना है. उधर कांग्रेस इन दिनों अंदरूनी नोकझोंक का सामना कर रही है. एक तरफ मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव नाराज हैं तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मसला भी हल नहीं हुआ है.

पार्टी में परिवर्तन की मांग करने वाले जी-23 ग्रुप के सदस्यों से गांधी परिवार मेलजोल कर रहा है. गत माह ही इस ग्रुप की बैठक हुई थी और उसने संगठनात्मक बदलाव की मांग वाला बयान जारी किया था.

ये भी पढ़ें-
श्रीलंका में तंगहाली, फ्री बांटने में खजाना खाली! भारत को भी सीख लेने की जरूरत

Exclusive: बीजेपी की कैप का नया डिज़ाइन आया सामने, पीएम मोदी के गुजरात दौरे के दौरान हुई थी लॉन्च

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट