किसानों का उत्पादन इस साल बनाएगा नया रिकॉर्ड, खरीफ खाद्यान्न का उत्पादन रिकॉर्ड 15.05 करोड़ टन रहने का अनुमान

<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्लीः</strong> इस साल मानसून अच्छा रहने और चावल का उत्पादन बढ़ने की संभावना के बीच चालू खरीफ सत्र में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 15 करोड़ पांच लाख टन के स्तर तक पहुंच सकता है. इस बात की जानकारी मंगलवार को कृषि मंत्रालय की ओर से दी गई. मौजूदा वर्ष में चावल, गन्ना और कपास का रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान लगाया गया है. हालांकि, इस साल खरीफ सत्र के दौरान मोटा अनाज और तिलहन उत्पादन थोड़ा कम रह सकता है. अगर पिछले साल की बात करें तो साल 2020-21 (जुलाई-जून) के खरीफ सत्र में चावल, दाल और मोटे अनाज सहित कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 14 करोड़ 95 लाख 60 हजार टन के करीब रहा था.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;">धान जैसी खरीफ (गर्मी) फसलों की बुवाई जून से दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के साथ होती है. इसकी कटाई अधिकांश हिस्सों में अक्टूबर महीने से शुरू होती है. मौजूदा खरीफ सत्र के लिए पहला एडवांस खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान जारी करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ”खरीफ सत्र में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन 15 करोड़ पांच लाख टन होने का अनुमान है.”</p> <p style="text-align: justify;">केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान सहयोगी सरकार की नीतियों के अलावा किसानों और वैज्ञानिकों की अथक मेहनत के कारण भारी मात्रा में पैदावार हासिल हो रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक साल 2021-22 के खरीफ सत्र में दालों का उत्पादन बढ़कर 94.5 लाख टन होने की संभावना है. यह उत्पादन पिछले साल के 86.9 लाख टन रहा था.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News