
<p style="text-align: justify;">श्री कीरतपुर साहिब के बूंगा साहिब में किसानों ने अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के काफिले को आज घेर लिया. इसके बाद चंडीगढ़-उना हाईवे पर जाम लग गया है. किसान लगातार कंगना रनौत से किसानों से और महिलाओं से माफी मांगने की जिद पर अड़े हुए हैं. वह कह रहे हैं कि कंगना हमारी महिलाओं से माफी मांगे. फिर यहां से उसे जाने देंगे. काफी भारी तादात में किसान इकट्ठा हुए हैं और पुलिस भी पहुंची हुई है.</p> <p style="text-align: justify;"><strong>मनाली से चंडीगढ़ आ रही थीं कंगना </strong><br />रोपड़ के पास बूंगा साहिब में कंगना की गाड़ी को रोका गया है. कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मुंबई की फ़्लाइट पकड़नी है. किसानों के साथ महिलाएं भी मौजूद हैं और कंगना से माफ़ी मांगने को कह रही हैं. किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने बुजुर्ग महिलाओं के बारे में कहा था कि इनको 100-100रुपए में लाया जाता है. इससे किसान कंगना से नाराज़ हैं.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






