केंद्र ने ममता बनर्जी को नहीं दी रोम जाने की इजाजत, सीएम ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कही ये बात

West Bengal News: इटली की राजधानी रोम में होने वाले पीस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) शामिल नहीं हो पाएंगी, क्योंकि केंद्र सरकार ने उन्हें परमिशन नहीं दिया है. इस पर ममता बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधा है. सीएम ने कहा कि रोम में विश्व शांति पर एक सभा थी, जहां उन्हें आमंत्रित किया गया था. जर्मन चांसलर, पोप (फ्रांसिस) को भी भाग लेना है. इटली ने मुझे शामिल होने की विशेष अनुमति दी थी, फिर भी केंद्र ने मंजूरी से इनकार करते हुए कहा कि यह सीएम के लिए सही नहीं है.

ममता बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए ये भी कहा, “आप मुझे रोक नहीं पाओगे. मैं विदेशों में जाने के लिए उत्सुक नहीं हूं, लेकिन यह राष्ट्र के सम्मान के बारे में था. आप (पीएम मोदी) हिंदुओं की बात करते रहें, मैं भी एक हिंदू महिला हूं, आपने मुझे अनुमति क्यों नहीं दी? आप पूरी तरह से ईर्ष्यालु हैं.”

There was a meeting on world peace in Rome,where I was invited. German Chancellor, Pope (Francis) are also supposed to attend. Italy had given special permission for me to attend, yet Centre denied clearance, saying it wasn’t right for CM: WB CM Mamata Banerjee in Kolkata pic.twitter.com/LFvePbBnr9
— ANI (@ANI) September 25, 2021

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “हमें अपनी आजादी की रक्षा करनी है. भारत में ‘तालिबानी’ बीजेपी नहीं चल सकती…बीजेपी को हराने के लिए टीएमसी ही काफी है. ‘खेला’ भबनीपुर से शुरू होगा और पूरे देश में हमारी जीत के बाद खत्म होगा.” कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये बात कही.

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के नेता देबांशु भट्टाचार्य देव ने ट्वीट करते हुए कहा, “केंद्र सरकार ने दीदी की रोम यात्रा की अनुमति नहीं दी! पहले वे चीन यात्रा की अनुमति भी रद्द कर चुके हैं. हमने अंतरराष्ट्रीय संबंधों और भारत के हितों को ध्यान में रखते हुए उस फैसले को स्वीकार किया. अब इटली मोदी जी क्यों? बंगाल से आपको क्या दिक्कत है?

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजुमदार को मिली Z केटेगरी की सुरक्षा

Afghanistan Crisis: फारूक अब्दुल्ला ने भारत को तालिबान से बात करने की दी सलाह, कहा- हमने वहां बहुत निवेश किया, रिश्ते रखने में क्या हर्ज़ है

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News