मलाप्पुरमः इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए मुस्लिम छात्र संघ (एमएसएफ) की महिला शाखा ‘हरिथा’ की राज्य समिति को बुधवार को भंग कर दिया. दरअसल, एमएसएफ की महिला शाखा की कुछ सदस्यों के मुताबिक पार्टी के पुरुष सदस्यों ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसको लेकर महिला सदस्यों ने केरल महिला आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई है.

शिकायत वापस नहीं लिए जाने के कारण आईयूएमएल ने ‘हरिथा’ की राज्य समिति को भंग करने का फैसला लिया है. पार्टी ने इस बात की घोषणा उच्च स्तरीय बैठक के बाद ली.

उच्च स्तरीय समिति की बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा करते हुए, मुस्लिम लीग के राज्य महासचिव पीएमए सलाम ने कहा कि हरिथा नेताओं की ओर से ‘घोर अनुशासनहीनता’ ने पार्टी नेतृत्व को हरिथा की वर्तमान समिति को भंग करने के लिए मजबूर किया है.

हरिथा-एमएसएफ की राज्य समिति की 10 सदस्यों ने कुछ महीने पहले राज्य समिति की बैठक के दौरान कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए एमएसएफ के कुछ पुरुष सदस्यों के खिलाफ राज्य महिला आयोग में याचिका दायर की थी.

इस मामले को लेकर आईयूएमएल के शीर्ष नेताओं द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर हरिथा ने महिला आयोग का रुख किया था. इसके बाद आईयूएमएल ने हरिथा को शिकायत वापस लेने का आदेश दिया था.

मुस्लिम लीग नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद, एमएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष पीके नवास, जिन पर महिला सदस्यों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप है, उन्होंने इस घटना पर खेद व्यक्त किया था, लेकिन वह अपने दावे पर अड़े रहे कि उन्होंने किसी भी अशब्द का इस्तेमाल दुर्भावनापूर्ण इरादे से नहीं किया था.

फिर से विवादों में घिरा विश्व भारती विश्वविद्यालय, 11 फैकल्टी सस्पेंड, जानें- क्या है पूरा मामला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट