नई दिल्ली: पंजाब में मची सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर सामने आई है. नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के लिए परनीत कौर का नाम सामने आ रहा है. परनीत कौर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं. परनीत पंजाब के पटियाला से लोकसभा सांसद भी हैं. सूत्रों ने बताया है कि सिद्धू के इस्तीफे के बाद आलाकमान उन्हें मनाने के मूड में नहीं है.

सिद्धू के इस्तीफे की हरकत से काफी नाराज़ है कांग्रेस- सूत्र

एबीपी न्यूज़ को कांग्रेस के उच्च सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी नेतृत्व नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की हरकत से काफी नाराज़ है और अगर सिद्धू ने इस्तीफा वापस नहीं लिया तो उनकी जगह किसी और को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक़ सिद्धू की जगह पार्टी किसको प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी ये अभी तय नहीं हुआ है.

पार्टी नेतृत्व के सामने अभी 3-4 नामों के विकल्प

सूत्रों के मुताबिक़ पार्टी नेतृत्व के सामने अभी 3-4 नामों के विकल्प हैं. राहुल और प्रियंका दोनों सिद्धू के व्यवहार से नाराज हैं. प्रियंका गांधी के सलाहकार विभाकर शास्त्री ने तो सिद्धू को पार्टी से निकालने तक की मांग कर दी है.फिलहाल सिद्धू और हाईकमान के बीच कोई बात नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें-

कैप्टन-शाह की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल, पंजाब में अमरिंदर पर दांव लगा सकती है BJP- सूत्र

दो भाई-बहनों का पीएम मोदी को लिखा खत सोशल मीडिया पर वायरल, बताई अपनी परेशानी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट