कोयंबटूर रेप केस: तमिलनाडु के कोयंबटूर रेप केस में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. एक कार्यक्रम में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा है कि ऐसी किसी भी घटना पर भारतीय वायुसेना का कानून बहुत सख्त है. उन्होंने कहा है कि पीड़ित महिला अधिकारी का ‘टू-फिंगर टेस्ट’ नहीं किया गया था.

हम नियमों से अच्छी तरह वाकिफ- वायुसेना प्रमुख

वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने कहा, ‘’ऐसी किसी भी घटना पर भारतीय वायुसेना का कानून बहुत सख्त है. महिला अधिकारी पर कोई टू-फिंगर परीक्षण नहीं किया गया था. हम नियमों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इस मामले में सभी उचित कार्रवाई की जाएगी.’’

[tw]https://twitter.com/ANI/status/1445284679758716933?s=20[/tw]

पीड़िता ने क्या दावा किया?

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि मुझे ना तो पुलिस से और न ही कॉलेज से कोई मदद मिली है. पीड़िता ने यह भी कहा है कि रेप की पुष्टि करने के लिए अकादमी के चिकित्सा अधिकारियों ने मेरा ‘टू-फिंगर टेस्ट’ किया. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर रोक लगाते हुए इसे अवैध घोषित कर दिया था.

क्या है मामला?

दरअसल तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के वायु सेना प्रशासनिक कॉलेज में एक महिला अधिकारी ने अपने सहकर्मी पर रेप का आरोप लगाया था. पीड़ित महिला ने इसी साल 20 सितंबर को अपने साथ हुए बलात्कार की शिकायत कोयंबटूर पुलिस से की थी. इसके बाद 26 सितंबर को आरोपी अफसर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था. अब वायुसेना को आरोपी अफसर का कोर्ट मार्शल करने की अनुमति भी मिल गई है.

यह भी पढ़ें-

Akhilesh Yadav on PM Modi: लखनऊ में पीएम मोदी, अखिलेश का हमला- ये महोत्सव का समय नहीं है

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी, मांगा कैबिनेट मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया