पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को याद किया और उनकी कुछ पंक्तियों के जरिए नए सीएम ने लोगों से कई वादे किए. भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. खास बात यह रही कि यह कार्यक्रम भगत सिंह के गांव में आयोजित किया गया. इसमें अरविंद केजरीवाल समेत ‘आप’ के कई बड़े नेता मौजूद रहे. शपथ ग्रहण के बाद भगवंत मान ने अपने संबोधन में भगत सिंह को कई बार याद किया और खुशहाल पंजाब बनाने का वादा किया.

भगवंत मान ने संबोधन के दौरान कहा, "भगत सिंह कहते हैं कि इश्क करना हर किसी का पैदाइशी हक है, क्यों ना इस बार वतन की सरजमीं को महबूब बना लिया जाए. देश की मिट्टी को प्यार करो." शपथ के बाद भगवंत मान ने ट्वीट किया, "पंजाब की ख़ुशहाली और शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए ग्रहण की गई यह बदलाव की शपथ पंजाब को हसता खेलता रंगला पंजाब बनाएगी. शिक्षा, व्यापार, किसानी व रोजगार को शिखरों पर पहुंचाएगी. ‘आप’ की सरकार, बनाएगी सुनहरा और रंगला पंजाब."

पंजाब की ख़ुशहाली और शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए ग्रहण की गई यह बदलाव की शपथ पंजाब को हसता खेलता रंगला पंजाब बनाएगी। शिक्षा, व्यापार, किसानी व रोजगार को शिखरों पर पहुँचाएगी।

’आप’ की सरकार, बनाएगी सुनहरा और रंगला पंजाब।

pic.twitter.com/uK3DLXTImc
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 16, 2022

आप ने पंजाब विधानसभा चुनावों में 117 में से 92 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया और अन्य सभी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया. इससे पहले भगवंत मान ने बुधवार को कहा था कि पूरा पंजाब, भगत सिंह और बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ लेगा. मान ने पंजाबी में ट्वीट में कहा था, ‘सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है. भगत सिंह और बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां गांव में शपथ लेगा.'

यह भी पढ़ेंः सोनिया गांधी से मिले पंजाब के कांग्रेस सांसद, जमकर निकाली ‘भड़ास’, इन नेताओं को ठहराया हार के लिए जिम्मेदार

’द कश्मीर फाइल्स’ को बीजेपी के सपोर्ट पर बोले अखिलेश यादव- लखीमपुर फाइल्स भी बननी चाहिए

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट