मुंबई: ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 7 अक्टूबर तक NCB की ही कस्टडी में रहना होगा. मुंबई के किला कोर्ट में सुनवाई के दौरान NCB ने 11 अक्टूबर तक आर्यन समेत सभी 8 आरोपियों की कस्टडी मांगी थी. इसके बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 7 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया है. अदालत में सुनवाई के दौरान NCB ने आर्यन के ड्रग्स रैकेट के बारे में कई सनसनीखेज दावे भी किए हैं.

वहीं क्रूज़ मामले में अब 11वीं गिरफ्तारी की गयी है. गिरफ्तार शख्स ओडिशा का नागरिक बताया जा रहा है. इसके साथ ही एनसीबी ने क्रूज़ पार्टी के चार आयोजकों को भी हिरासत में लिया है. एनसीबी को शक है कि कुछ पैसेंजर्स ने बीच समंदर में नशीली दवाओं का सेवन किया और क्रूज की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.

वहीं ड्रग्स केस में क्रिप्टो करेंसी के ज़रिए पेमेंट की बात सामने आ रही है. इसी केस में जांच आगे बढ़ाते हुए एनसीबी आज अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज अलग अलग जगहों पर ले जा सकती है. अरबाज मर्चेंट को एनसीबी रविवार को कई जगहों पर ले गयी थी.

एनसीबी ने सुनवाई के दौरान क्या दावे किए
-आर्यन के फोन से आपत्तिजनक कंटेंट मिला है
-आर्यन ड्रग्स पेडलर से कोड में बातें करता था
-आर्यन की चैट से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के सुराग
-आर्यन के ड्रग्स सप्लायर से जुड़े होने के सुराग
-चैट से ड्रग्स के लिए कैश ट्रांजैक्शन की सबूत

NCB ने ड्रग्स रैकेट में श्रेयस नायर नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है. NCB के मुताबिक आर्यन, श्रेयस और अरबाज बेहद करीबी दोस्त हैं और श्रेयस भी ड्रग्स पार्टी में शामिल होने वाला था, लेकिन किसी वजह से वो नहीं पहुंच पाया था.

यह भी पढ़ें-

Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई ने फिर दिया बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानिए ताजा कीमतें

लखीमपुर हिंसा: संजय सिंह ने ट्वीट किया वीडियो, किसानों को कुचलती दिख रही हैं दो SUV, ड्राइवर का चेहरा साफ नहीं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया