Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ( Minister of Women and Child Development Smriti Irani) ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के अमेठी के बारे में यह मान लिया जाता था कि वहां बुनियादी ढांचे की कोई आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि पांच दशक तक गांधी परिवार ने वहां की ‘सेवा नहीं की’ बल्कि वहां पर ‘शासन’ किया. ईरानी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबंध गैर सरकारी संगठन देसीय सेवा भारती की पहल ‘सेवा समर्पण’ का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करना था.

उन्होंने कहा कि वह सुबह के वक्त इंटरनेट कनेक्शन की समस्या की वजह से संगठन के सम्मेलन में शामिल नहीं हो सकीं, क्योंकि वह अमेठी के अंदरूनी इलाकों में थी जहां इंटरनेट का नेटवर्क मिलना एक संघर्ष है. उन्होंने कहा कि इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसा विकास वहां सभी परिवारों तक नहीं पहुंचा है. उन्होंने कहा, ‘मैं अमेठी के अंदरुनी इलाकों में थी, वहां के कुछ गांवों में नेटवर्क कनेक्टिविटी एक चुनौती है. कई लोगों ने यह मान लिया था कि गांधी परिवार ने इस निर्वाचन क्षेत्र की सेवा नहीं बल्कि पांच दशक तक इस पर शासन किया इसलिए यहां किसी बुनियादी ढांचे की आवश्यकता नहीं होगी.

स्मृति ईरानी ने आगे कहा, ‘हालांकि, आपसे (सेवा भारती) जुड़ने के लिए आज जो संघर्ष करना पड़ा उससे आपको पता चल ही गया होगा कि उनके (गांधी परिवार) नेतृत्व में, उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास प्रत्येक परिवार तक नहीं पहुंचा.’ उन्होंने कहा कि वह ऑनलाइन सम्मेलन में बहुत देर से शामिल हो सकीं. उन्होंने कहा कि यहां के सभी हिस्सों में विकास पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए वह गांव-गांव जाकर पता लगा रही हैं कि लोगों की जरूरतें क्या हैं.

ये भी पढ़ें-

उत्तराखंड चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा एलान- 6 महीने में 1 लाख बेरोजगारों को मिलेगी सरकारी नौकरी

उम्मीद है कि अमरिंदर सिंह कांग्रेस के लिए नुकसान पहुंचाना वाला कदम नहीं उठाएंगे- CM गहलोत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट