अहमदाबाद: गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने सोमवार को कहा कि वह भूपेंद्र पटेल को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुनने के भाजपा के फैसले से नाखुश नहीं हैं. भूपेंद्र पटेल ने उनसे यहां उनके आवास पर सुबह मुलाकात की. भूपेंद्र पटेल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने से नाखुश होने की अटकलों के बीच, नितिन पटेल ने कहा कि वह 18 साल की उम्र से जनसंघ के दिनों से पार्टी से जुड़े हैं और वह पार्टी के साथ बने रहेंगे.

नितिन पटेल को 2016 में भी मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन बाद में उन्हें उप मुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई थी. इस बार भी पार्टी द्वारा भूपेंद्र पटेल को मौका दिये जाने से पहले नितिन पटेल को इस पद के लिए एक शीर्ष दावेदार के रूप में देखा जा रहा था. सोमवार को जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह भूपेंद्र पटेल को अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुनने के पार्टी के फैसले से नाराज हैं, तो पटेल ने कहा, ‘बिल्कुल नहीं. यह सब आपकी (मीडिया की) अटकलें हैं. आप (मीडिया) यह (कहते रहते हैं) क्योंकि यह आपका पेशा है.'

भूपेंद्र पटेल ने सोमवार सुबह उपमुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नितिन पटेल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल और वह दोस्त हैं और उनके बीच पारिवारिक संबंध हैं. वह भूपेंद्र पटेल को लंबे समय से जानते हैं और उन्होंने उनके विधानसभा क्षेत्र से जीतने के बाद घाटलोडिया (अहमदाबाद) में उनके विधायक कार्यालय का उद्घाटन भी किया था.

"पार्टी के लिए भी जो कुछ भी आवश्यक है, मैं करने के लिए तैयार हूं"

नितिन पटेल ने कहा, ‘मुझे कोई पद मिले या न मिले, यह मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है. लोगों का प्यार और सम्मान मायने रखता है. हम सभी भाई-बहन हैं. अगले मुख्यमंत्री के रूप में जो भी चुना गया है, वह हमारा अपना है और हम साथ काम करना जारी रखेंगे. पार्टी ने मुझे बड़े पद दिए हैं. पार्टी, अपने समुदाय, पार्टी कार्यकर्ताओं या गुजरात में किसी के लिए भी मुझसे जो कुछ भी आवश्यक है, मैं वह करने के लिए तैयार हूं.'

रविवार को, सत्तारूढ़ बीजेपी द्वारा भूपेंद्र पटेल को गुजरात का नया मुख्यमंत्री चुने जाने के कुछ घंटे बाद, नितिन पटेल ने मेहसाणा शहर में एक समारोह के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि वह अकेले नहीं हैं जिसकी बस छूट गई, क्योंकि उसके जैसे "कई अन्य" भी हैं.

ये भी पढ़ें-
दिल्ली के मलकागंज इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज, राहुल गांधी बोले- तुम हिंदू सिख ईसाई न मुसलमान के हो, न देश के हो

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट