गोरखनाथ मंदिर हमला: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर मंदिर हमले में गिरफ्तार अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अब खबर ये है कि यूपी एटीएस ने मुर्तजा का पासपोर्ट बरामद कर लिया है. पासपोर्ट से ये पता चला है कि मुर्तजा करीब 6 महीने पहले दुबई गया था. इतना ही नहीं मुर्तजा का ये पासपोर्ट मुंबई के पते पर बना हुआ है. यानी पासपोर्ट पर मुंबई के एक प्लैट का पता लिखा हुआ है.

अधिकारियों के मुताबिक, अब्बासी ने मुंबई में अपनी शिक्षा पूरी की है जिसके बाद उसने कुछ समय के लिए जामनगर में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम किया था. मंगलवार को जांचकर्ताओं ने कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिलों के विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जहां अब्बासी हाल में ठहरा था. इसके अलावा मुंबई और गुजरात के जामनगर में भी दल भेजे गए हैं.

सात दिन की पुलिस हिरासत में है मुर्तजा

मुर्तजा को बुधवार को पूछताछ के लिए आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के लखनऊ मुख्यालय लाया गया. अब्बासी सोमवार से सात दिन की पुलिस हिरासत में है. मुर्तजा से उसकी गतिविधियों और हमले से पहले जिन लोगों से वह मिला, उनके बारे में पूछताछ की जा रही है. अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, "हम इस घटना से जुड़े हर पहलू का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. गिरफ्तार किया गया व्यक्ति किन लोगों या संगठनों से जुड़े हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है."

इससे पहले अधिकारियों ने दावा किया कि पकड़ा गया अभियुक्त केमिकल इंजीनियर है और उसने अपने लैपटॉप पर मुस्लिम कट्टरपंथियों के भाषण देखे थे. जांचकर्ताओं ने उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है ताकि डिजिटल सुबूत इकट्ठा किये जा सकें. इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और एटीएस की संयुक्त टीम कर रही है. जांचकर्ताओं को संदेह है कि अब्बासी खुद ही कट्टरपंथ की गिरफ्त में हैं. हालांकि इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं वह किसी अन्य के इशारे पर तो काम नहीं कर रहा था.

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि रविवार देर रात 30 साल के आईआईटी स्नातक अहमद मुर्तजा अब्बासी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की और जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो जवानों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे पीएसी के दो कांस्टेबल घायल हो गए थे. हालांकि अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे फौरन पकड़ लिया और हमले में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार जब्त कर लिया था. गोरखनाथ मंदिर परिसर में मंदिर के मुखिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आवास भी है. हालांकि हमले के वक्त वह मंदिर परिसर में मौजूद नहीं थे.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट