गोवा में कांग्रेस को लग सकता है झटका, बीजेपी में शामिल हो सकते हैं पूर्व सीएम दिगंबर कामत

<p>गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक दिगंबर कामत बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. कामत पहले भी बीजेपी से विधायक रह चुके हैं. उन्होंने 2000 की शुरुआत में मनोहर पर्रिकर सरकार को छोड़ दिया था. इसके बाद उन्होंने सरकार को उखाड़ फेंका और &nbsp;कांग्रेस से मुख्यमंत्री बने.</p> <p>10 मार्च को आए नतीजों में बीजेपी को 20 सीटें मिली थीं. वह बहुमत के आंकड़े (21) से महज एक सीट दूर थी. फिलहाल बीजेपी ने एमजीपी और 3 निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई है.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News