Uttar Pradesh Assembly Election 2022: यूपी में चुनावी शोर है और चुनाव प्रचार जोरों पर है. ऐसे में पार्टियां बड़े वादों का जिक्र कर रही हैं, बड़ी घोषणाएं कर रही हैं. आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने abp न्यूज के कार्यक्रम घोषणापत्र में बड़ी बातें कहीं. आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि हम यूपी के चुनाव में दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को लेकर आए हैं. उन्होंने इस दौरान राम मंदिर का भी जिक्र किया, फ्री बिजली के वादे की भी बात की.

संजय सिंह ने कहा कि पार्टियां जाति धर्म की बात करती हैं, लेकिन घोषणापत्र की बात नहीं करतीं, अपने वादों को जमीन पर कैसे उतारेंगी इस पर बात नहीं करतीं. आप ने चार राज्यों में होने वाले चुनाव में घोषणापत्र को ज्यादा महत्व दिया है. उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के फ्री मॉडल को यूपी में लेकर आए हैं. इस मॉडल में बिजली फ्री, पानी फ्री, अस्पताल फ्री, शिक्षा फ्री, माता-बहनों के लिए बसों में यात्रा फ्री की बात है. हमने दिल्ली में घाटे का बजट नहीं, मुनाफे का बजट दिया है. यूपी में हम जमीन पर संघर्ष कर रहे हैं. यूपी बड़ा राज्य है, हमने वहां बड़ा संगठन खड़ा कर लिया है. उन्होंने कहा कि 2022 में यूपी में बड़ी परिवर्तन होने जा रहा है.

संजय सिंह ने कहा कि अगर आप की यूपी में सरकार बनेगी तो 10 साल लोगों को रोजगार देंगे. यूपी में 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे. घरों के पुराने बिलों के साथ किसानों के पुराने बिजली बिलों को माफ करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने जनता के बीच जाकर गारंटी कार्ड दे रहे हैं. यूपी में केजरीवाल का प्रचार कम क्यों? इस सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि वो मेरठ जा चुके हैं, उन्होंने अयोध्या का दौरा किया. हम अपनी प्रायोरिटी के आधार पर प्रचार कर रहे हैं. सभी राज्यों में हम प्रचार कर रहे हैं, लेकिन यूपी से ज्यादा पंजाब को तरजीह दे रहे हैं. यूपी में हमारी मजबूत मौजूदगी है. ग्राम पंचायत चुनावों में हमने वोट हासिल किए.

संजय सिंह ने कहा कि गठबंधन की दिशा में कोई बात होती तो जानकारी थी, इसलिए हम 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. सपा से गठबंधन पर फाइनल बात नहीं हो पाई. राजनीति में आपको सभी तरह की परिस्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिए. हमारे ऊपर आदित्यनाथ ने 21 मुकदमें लिखवाए. जिसको जो चर्चा करना है वो करते रहें. चुनाव के बाद क्या सपा के साथ हो सकते हैं? इसके बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट