Bihar Bypolls: चुनाव आयोग ने लोजपा के दोनों गुटों को अलग अलग चुनाव चिन्ह और पार्टी का नाम आवंटित कर दिया है. आयोग के आदेश के मुताबिक चिराग पासवान गुट की पार्टी का नया नाम लोजपा ( राम विलास ) होगा जबकि पशुपति पारस गुट को राष्ट्रीय लोजपा नाम दिया गया है. वहीं, चिराग गुट का नया चुनाव चिन्ह अब ‘हेलीकॉप्टर’ होगा जबकि पारस गुट को ‘सिलाई मशीन’ चिन्ह आवंटित किया गया है.

फैसले का स्वागत करते हुए चिराग पासवान ने इसे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की जीत बताया है. फैसले के बाद पार्टी नेताओं के साथ बैठक में चिराग पासवान ने कहा कि ये फ़ैसला स्वर्गीय राम विलास पासवान के आदर्शों की भी जीत है. पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि पार्टी के नाम में रामविलास पासवान का नाम जुड़ने के चलते पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है. पशुपति पारस पर हमला करते हुए तिवारी ने कहा कि वो नीतीश कुमार की गोद में बैठकर राजनीति कर रहे हैं.

आयोग के आदेश से गदगद चिराग पासवान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा है. पत्र में चिराग ने लोकसभा अध्यक्ष से पशुपति पारस गुट को निर्देश देने का अनुरोध किया है. चिराग का कहना है कि आयोग के फ़ैसले के बाद अब पशुपति पारस गुट लोक जनशक्ति पार्टी के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता, लिहाज़ा लोकसभा में भी उनकी पार्टी का नाम बदला जाना चाहिए.

चुनाव आयोग के फ़ैसले के बाद अब चिराग पासवान बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. 30 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन की आख़िरी तारीख़ 8 अक्टूबर है. ऐसे में संभावना है कि कल चिराग दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देंगे.

कोयंबटूर रेप केस: वायुसेना प्रमुख ने कहा- पीड़िता का नहीं हुआ ‘टू-फिंगर टेस्ट’, आरोपी के खिलाफ होगी उचित कार्रवाई

Priyanka Gandhi Vadra Arrested: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गिरफ्तार, सीतापुर में कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया