चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कपिल सिब्बल का बड़ा हमला, कहा- गांधी परिवार किसी और को मौका दे, नेतृत्व छोड़े

पांच राज्यों विधानसभा चुनावों करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार पद छोड़ दे और किसी दूसरे नेता को मौका मिले. उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा और कहा कि अगर उन्हें हार के कारणों की जानकारी नहीं है, तो कल्पना लोक में जी रहे हैं. उन्होंने ये बातें एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कही.

कपिल सिब्बल कह रहे हैं कि गांधी परिवार कल्पना लोक में जी रहा है. वहीं हार के बाद भी प्रियंका गांधी वाड्रा ने हार नहीं मानी है. वो यूपी में 2024 के लिए रणनीति बनाने में जुट गई हैं. सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी ने रविवार को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में उत्तर प्रदेश में हार पर मंथन किया लेकिन उससे पहले घंटों तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार बेहद निराशाजनक रहा है. जमानत जब्त कराने में कांग्रेस नंबर एक रही है. कांग्रेस के 399 प्रत्याशियों में से 387 की जमानत जब्त हो गई. कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों  पर जीत मिली है. कांग्रेस को इस बार सिर्फ 2.33 फीसदी वोट मिले. ये यूपी में कांग्रेस के इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन था. वो भी तब जब प्रियंका गांधी लगातार यूपी में एक्टिव थीं.

चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने सड़क पर संघर्ष से लेकर भावनात्मक अपील तक सब दांव आजमाए लेकिन चुनाव दो ध्रुवी हो गए. चुनाव में कुछ काम नहीं आया. मुकाबला बीजेपी और एसपी के बीच ही लड़ा गया. लेकिन हार से घबराए बिना प्रियंका अगले चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं. सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए ब्लू प्रिंट भी तैयार किया है.

ये भी पढ़ें-
पंजाब में सरकार बनाने जा रही ‘AAP’ की बढ़ी डिमांड, हरियाणा में पार्टी का दामन थाम रहे BJP-Congress के नेता

Crude Oil Price: भारत के लिए अच्छी खबर, अमेरिका में 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसला कच्चा तेल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News