अभिनेत्री रूपा दत्ता को कोलकाता पुस्तक मेले के आयोजन स्थल पर ध्यान भटकाकर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. बिधान नगर उत्तर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि कई टीवी सीरियल में अभिनय कर चुकीं दत्ता को शनिवार को एक पुलिसकर्मी द्वारा पर्स को कूड़ेदान में फेंकते हुए देखे जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

75 हजार रुपये नकद बरामद किए गए

अधिकारी के मुताबिक, दत्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उनके बयानों में कई विरोधाभास मिले. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अभिनेत्री के पर्स से कई बटुए और 75 हजार रुपये नकद बरामद किए गए. अधिकारी ने कहा, "दत्ता को ‘केपमारी’ (ध्यान भटकाकर चोरी करना) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और इस बात का पता लगाने के लिए जांच जारी है कि अपराध में और लोग तो शामिल नहीं थे."

झूठे आरोप लगाने को लेकर विवादों में रह चुकी हैं

दत्ता इससे पहले फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाने को लेकर विवादों में रह चुकी हैं. साल 2020 में रूपा दत्ता ने निर्देशक-निर्माता अनुराग कश्यप पर फेसबुक पर अनुचित संदेश भेजने का गलत आरोप लगाया. जांच में यह पता चला कि रूपा अनुराग के नाम से ही किसी अन्य व्यक्ति से बात कर रही थी. रूपा ने एक ट्वीट में अपनी चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे.

रूपा दत्ता ने इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर रखा है. इंस्टा बायो के मुताबिक, रूपा धार्मिक टेलीविजन शो ‘जय मां वैष्णो देवी’ में लीड किरदार निभा चुकी हैं. इंस्टा बायो में उन्होंने खुद को डायरेक्टर, राइटर और सोशल ऐक्टिविस्ट भी बताया है. इसके अलावा उन्होंने एक संस्था ‘सोल फाउंडेश’ की संस्थापक भी हैं.

ये भी पढ़ें-

<a title="पाकिस्तान: पीएम इमरान पर बरसे पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, कहा- इनको वादे पूरे करने में लग जाएंगे 15 साल" href="https://www.abplive.com/news/world/shahid-afridi-on-pm-imran-khan-many-promises-for-coming-to-power-will-take-15-years-to-fulfill-2080600" target="">पाकिस्तान: पीएम इमरान पर बरसे पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, कहा- इनको वादे पूरे करने में लग जाएंगे 15 साल

<a title="Russia-Ukraine War: यूक्रेन के मिलिट्री ट्रेनिंग ग्राउंड पर रूस की एयर स्ट्राइक, 35 की मौत, 134 घायल" href="https://www.abplive.com/news/world/5-killed-in-air-strikes-on-lviv-military-base-regional-governor-2080660" target="">Russia-Ukraine War: यूक्रेन के मिलिट्री ट्रेनिंग ग्राउंड पर रूस की एयर स्ट्राइक, 35 की मौत, 134 घायल

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट