प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) के सात साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को कहा कि इस पहल ने ना सिर्फ भारत के विकास की गति को हमेशा के लिए बदल दिया है बल्कि इसने अनगिनत भारतीयों का वित्तीय समावेशन, सम्मान का जीवन और सशक्तीकरण सुनिश्चित किया है.

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाओं की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2014 में शुरू की गई PMJDY ने 28 अगस्त 2021 को सात वर्ष पूरे किये हैं.

जन-धन योजना के सात साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज पीएम जन-धन योजना के सात साल हो रहे हैं. एक ऐसी पहल जिसने भारत के विकास की गति को हमेशा के लिए बदल दिया. इस योजना ने वित्तीय समावेशन और सम्मान का जीवन सुनिश्चित करने के साथ ही अनगिनत भारतीयों का सशक्तीकरण सुनिश्चित किया है. जन-धन योजना ने पारदर्शिता को मजबूत करने में भी मदद की है.’’

[tw]https://twitter.com/narendramodi/status/1431486253917036545?s=20[/tw]

योजना को सफल बनाने में योगदान देने वालों की सराहना की

इस अवसर पर उन्होंने इस योजना को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘उनके प्रयासों ने भारत के लोगों के जीवन को बेहतर बनाना सुनिश्चित किया है.’’

[tw]https://twitter.com/narendramodi/status/1431486256857300998?s=20[/tw]

क्या है प्रधानमंत्री जन-धन योजना

मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरूआत की थी. इस योजना के तहत देश के गरीबों का खाता जीरो बैलेंस पर बैंक, पोस्ट ऑफिस और राष्ट्रीयकृत बैंको में खोला जाता है. जिन खातों से आधार कार्ड लिंक होगा उन्हें 6 महीने बाद ओवरड्राफ्ट सुविधा, 2 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा कवर, लाइफ कवर के साथ कई सुविधाएं दी जाती हैं. जन धन खाता योजना के तहत अब तक देशभर में 38 करोड़ से ज्यादा खाते खुल चुके हैं. सरकार आगे भी इस खाते के जरिए गरीबो की मदद कर सकती है.

ये भी पढ़ें

तमिलनाडु विधानसभा में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित, स्टालिन बोले- किसानों पर दर्ज मामले वापस होंगे

Chennai: भारतीय तटरक्षक बल के समारोह में पहुंचे राजनाथ सिंह, निगरानी पोत ‘विग्रह’ को सेवा में करेंगे शामिल

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट