Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में एक रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के युवाओं से विकास में शामिल होने की अपील की है. जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित जाने के बाद पहली बार यहां के दौरे पर आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर युवा जम्मू कश्मीर के विकास में शामिल होंगे, तो आतंकवादी अपने नापाक मंसूबों में विफल हो जायेंगे.

”जम्मू के लोगों को कोई नजरअंदाज नहीं कर पाएगा”

जम्मू में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जम्मू के लोगों को नजरअंदाज करने का वक्त अब समाप्त हो गया है. जम्मू और कश्मीर, दोनों का विकास अब साथ-साथ होगा. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास में कोई भी रोड़े नहीं अटका पाएगा. शाह ने कहा कि अगर युवा जम्मू कश्मीर के विकास में शामिल होंगे, तो आतंकवादी अपने नापाक मंसूबों में विफल हो जायेंगे.

जम्मू कश्मीर में अब हो रहा है निवेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि जम्मू कश्मीर में अब तक 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है और हमारा लक्ष्य 2022 के अंत तक इसे 51 हजार करोड़ रुपये करने का है.शाह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि कोई भी नागरिक हिंसा में न मारा जाए और जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का सफाया हो. इससे पहले, अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच शाह रविवार को यहां पहुंचे और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जम्मू के नये परिसर का उद्घाटन किया. बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर हैं और वो शनिवार को ही जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं. अमित शाह के दौरे का रविवार को दूसरा दिन है.

T20 WC Ind vs Pak: भारत-पाक में होगी जोरदार टक्कर, इन खिलाड़ियों के बीच मुकाबले पर रहेगी नजर

Cruise Drugs Case: आर्यन खान मामले में प्राइम विटनेस का बड़ा खुलासा- NCB ने खाली कागज पर जबरन कराए हस्ताक्षर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया