जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है. सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच आज सुबह ये मुठभेड़ हुई. मारा गया आतंकी किस संगठन का है इसकी फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बल के जवानों का इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि, सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के रखमा गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलन के बाद ये यहां सर्च ऑपरेशन चलाया.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया, "शोपियां जिले के रखमा गांव में सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद आज सुबह उन्होंने यहां एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान यहां छिपे बैठे आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबल के जवानों की जवाबी फायरिंग में अब तक एक आतंकी मार गिराया गया है. फिलहाल अन्य आतंकियों को पकड़ने के लिए यहां अब भी ये सर्च ऑपरेशन जारी है."

10 अगस्त को सीआरपीएफ की टीम पर आतंकियों ने किया था हमला

बता दें कि, शोपियां में ही आतंकियों ने 10 अगस्त को सीआरपीएफ की एक टीम पर हमला कर दिया था. शोपियां जिले के जैनापोरा गांव में आतंकियों ने अचानक सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी थी जिसमें एक जवान घायल हो गया था.

यह भी पढ़ें

सामना में शिवसेना की कांग्रेस को सलाह, कहा- फुलटाइम अध्यक्ष की जरूत, सिद्धू-अमरिंदर की खुशामद से कुछ नहीं होगा

Dubai Expo 2020 Explained: दुबई में वर्ल्ड एक्सपो का आगाज़, सबसे बड़ा है भारत का पैवेलियन, जानिए हर खास बात

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट