जम्मू-कश्मीर में मनाया जा रहा ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’, संगीत कार्यक्रम में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह

जम्मू-कश्मीर सरकार ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के उत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन लगातार कर रही है. जहां रविवार को प्रदेश भर के स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में कॉलेज छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश की धरोहर को दर्शाया, तो वहीं आज श्रीनगर के शेर-ऐ-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर में एक रंगारंग कार्यक्रम में ऐसा समा बांधा गया कि लोग मंत्र मुग्ध हो गए. यह महोत्सव 29 अक्टूबर तक जारी रहेगा.

संगीत कार्यक्रम में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह

झील में रंग-बिरंगी रोशनियों के साथ एक लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया. यह लाइट और साउंड शो आने वाले दिनों में कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए रोज़ शाम को चलेगा और झील के आस-पास पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन का एक प्रमुख केंद्र होगा.

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर घाटी के तीन दिन के दौरे पर आये हैं. वह आज श्रीनगर की डल झील में मनाये जा रहे लाइट एंड साउंड शो और हाउसबोट फेस्टिवल में शामिल हुए. उनके साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और गृह सचिव और प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए.

पारंपरिक कार्यक्रम ने किया मंत्र-मुग्ध

कार्यक्रम के दौरान झील में शिकारा में सवार महिलाओं ने कश्मीर के पारंपरिक नाच गाने से लोगों को मंत्र मुग्ध किया, इसके साथ-साथ झील में रंग बिरंगी रोशनियों के बीच शिकारा रैली ने अक्टूबर की सर्दी में भी एक अलग ही गर्म माहौल बनाया. जम्मू कश्मीर सरकार ने  ‘Week of Iconic festivals’ के तौर पर आयोजित महोत्सव के पहले संस्करण में प्रदेश की हिंसात्मक छवि बदलने और जम्मू-कश्मीर की संस्कृति और सूफी इतिहास को प्रचलित करने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया.

महोत्सव की शुरुआत 23 अक्टूबर को "रूह-ए-सूफी" नाम के एक कार्यक्रम से हुई. इस कार्यक्रम में कश्मीर के सूफी ऋषि ईत्हस को लोगों के सामने लाने का प्रयास किया गया. पिछले तीन दशक के हिंसा के दौर में यह "असली" कश्मीर कही खो गया है जिस को सब के सामने लाने की कोशिश यह महोत्सव के द्वारा की जा रही है. इसके साथ इस हफ्ते में 26 अक्टूबर को पहलगाम में एक बड़ा कार्यक्रम भी होगा, जिसमें बॉलीवुड की हस्तियां भी शिरकत करेंगी.

आने वाले दिनों में सूफी कल्चर से जुड़े कई कलाकार जिस में हाफिज नगमा, कलाम-ए-खुसरू, कलाम-ए-बाबा फरीद, कव्वाली, बाउल सूफी लोक, दरवेश सूफी नृत्य, और हजीरी कथक प्रदर्शन में शामिल होंगे.

तीन महीने तक जारी रहेगा महोत्सव

महोत्सव का अगला चरण आने वाले तीन महीने तक जारी रहेगा. जिसमें नवंबर में विश्व विरासत सप्ताह और केसर महोत्सव, दिसंबर में क्रिसमस और नए साल के त्योहार और जनवरी 2022 में विंटर कार्निवाल तक विस्तार होगा. इसी तरह जम्मू प्रांत में जम्मू महोत्सव, नवरात्र महोत्सव, व्हाइट वाटर राफ्टिंग चैंपियनशिप, लेक फेस्टिवल, पटनीटॉप विंटर कार्निवाल और लोहड़ी महोत्सव भी इसी अवधि में आयोजित किए जाएंगे.

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जम्मू और कश्मीर में चिन्हित सर्किटों के साथ आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर जम्मू कश्मीर में नए 75 टूरिस्ट स्पॉट को भी लोगों के सामने इसी फेस्टिवल के दौरान लाया जाएगा. इसी तरह पूरे केंद्र शासित प्रदेश में इस सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके सरकार प्रदेश को एक सुरक्षित टूरिस्ट स्पोट के तोर पर देश और दुनिया के सामने रखने जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
Amit Shah J&K Visit: फारूक अब्दुल्ला ने पाक से बातचीत करने को कहा था, मैं घाटी के युवाओं के साथ बात करूंगा- अमित शाह

BSF Jurisdiction: बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को ममता बनर्जी ने बताया संघीय ढांचे में दखल, कही ये बात

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News