जम्मू: जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने देश के महत्वपूर्ण संस्थानों की सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किया गया शख्स उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने गांधी नगर इलाके से उसे पकड़ा. प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार शख्स ने अपने पाकिस्तानी आकाओं को प्रार्थना स्थलों समेत अहम प्रतिष्ठानों की वीडियो साझा की थी.

वहीं एक दूसरे मामले में पुलिस ने जम्मू के नगरोटा से एक पिस्तौल चुराने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया. मोहम्मद मुस्ताक उर्फ गुंगी ने हाल में मीरान साहिब इलाके में एक व्यक्ति से हथियार छीन लिया था और फरार हो गया था। चोरी की गयी पिस्तौल भी बरामद कर ली गयी है.

बांदीपुरा और अनंतनाग में मुठभेड़ जारी, पुलिस ने कहा- मार गिराए गए दो आतंकी
जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में सोमवार को मुठभेड़ के दौरान एक आंतकी को मार गिराया गया है. पुलिस का कहना है कि सर्च ऑपरेशन अभी जारी है. कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने सोमवार को कहा कि बांदीपुरा में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के आंतकी हाल में शाहगुंड में सुमो ड्राइवर की हत्या में शामिल था.

कश्मीर जोन के पुलिस ने आईजीपी का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा- मारे गए आतंकियों की पहचान इम्तियाज अहमद डार के तौर पर हुई है, जो प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़ा था. बांदीपुरा से रविवार को पकड़े गए चारों आतंकियों का संबंध भी शाहगुंड में नागरिकों की हत्या से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने बताया था कि पांचवां आतंकी फरार है.

गौरतलब है कि एनआईए ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, सोपोर और अनंतनाग में 15 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की. यह छापेमारी आतंकवादी गतिविधियों को लेकर की गई थी और इसमें आतंकी पत्रिका ‘वॉइस ऑफ हिंद’ का मामला भी शामिल था. एनआईए ने इस मामले में गिरफ्तार लोगों से एक आईईडी भी बरामद की थी.

ये भी पढ़ें-
कश्मीर में संदिग्धों की धरपकड़ और पूछताछ में बड़ा खुलासा, ISI ने आतंक फैलानी के लिए झोंक दी अपनी पूरी ताकत

तालिबान को उसके शब्दों से नहीं बल्कि कामों से आंका जाएगा- दोहा में बातचीत के बाद अमेरिका

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट