जम्मू-कश्मीर: शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, सार्वजनिक परिवहन, सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक जगहों में जाने के लिए कोविड-19 वैक्सीन का एक डोज अनिवार्य है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन का आदेश कल से प्रभावी हो गया. जम्मू के डिप्टी कमिश्नर ने 20 सितंबर को हर पात्र शहरी से कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण कराने की अपील की थी. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा था कि टीकाकरण केंद्र बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन खुले रहेंगे.

कोविड-19 वैक्सीन का एक डोज अनिवार्य

जम्मू के डिप्टी कमिश्नर के हवाले से एएनआई ने ट्विट किया, "कोविड-19 वैक्सीन का सिंगल डोज सरकारी दफ्तरों, शॉपिंग मॉल, सार्वजनिक परिवहन और दूसरी सार्वजनिक जगहों के लिए जम्मू में 2 अक्तूबर से अनिवार्य होगा."

J&K | First dose of #COVID19 vaccine mandatory to visit malls from Oct 2 onwards

1st dose of COVID vaccine shall be mandatory for entry into govt offices,shopping malls,restaurants,public transport&other public spaces in Jammu from Oct 2:Dy Commissioner Jammu earlier said(2.10) pic.twitter.com/aiQbEEBsKZ
— ANI (@ANI) October 2, 2021

केंद्र शासित प्रदेश में प्रशासन का फैसला

केंद्र शासित प्रदेश में प्रशासन ने कोरोना की वजह से लगाई गई पाबंदियों में कुछ ढील भी दी है. जम्मू में दुकानें और अन्य संस्थानों को रात 10 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है, जबकि शादी समारोह पर होनेवाली भीड़ को 50 लोगों तक सीमित कर दिया गया है.

इससे पहले, शर्त और नियमों के साथ स्कूलों को 12वीं और 10वीं वर्ग के लिए फिर से खोलने की इजाजत दी जा चुकी है. 12वीं क्लास के स्कूल 50 फीसद क्षमता के साथ खोले गए हैं. 10वीं के छात्र व्यक्तिगत तौर पर क्लास में शिरकत कर सकते हैं लेकिन स्कूलों को कोविड-19 के उपयुक्त व्यवहार का पालन करना होगा. स्कूली छात्रों और स्टाफ को कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण कराने का आदिश दिया गया है. उच्च शैक्षणिक संस्थानों को भी व्यक्तिगत तौर पर पढ़ाई शुरू करने की इजाजत है.

ये भी पढ़ें

Namami Gange News: अब चाचा चौधरी बताएंगे गंगा को साफ रखने के उपाय और फायदे

Weather Updates: दिल्ली-NCR में आज हल्की बारिश की आशंका, कर्नाटक-तमिलनाडु में हो सकती है भारी बारिश

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट