दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा का क्या कोई बांग्लादेश कनेक्शन है? दिल्ली पुलिस इस मामले में आरोपी अंसार की कुंडली खंगाल रही है. पुलिस ने अंसार और उसके साथियों के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पुलिस के पास मौजूद रिकॉर्ड के मुताबिक, अंसार का जन्म भले ही जहांगीरपुरी में ही हुआ था लेकिन उसकी पारिवारिक जड़ें पश्चिम बंगाल से जुड़ी हैं. वो चाकू के साथ गिरफ्तार हो चुका है. उसपर आर्म्स एक्ट का मामला चल रहा है. यही नहीं उसके खिलाफ सट्टेबाजी के भी 5 मामले दर्ज हैं. वैसे पेशे से वो कबाड़ी का काम करता है.

जहांगीरपुरी हिंसा केस में क्राइम ब्रांच ने अंसार और उसके साथियों की बैंक डीटेल जुटानी भी शुरू कर दी है, ताकि इन सभी के बैंक खातों को खंगाला जा सके कि कहीं ये हिंसा किसी सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई. अगर ऐसा हुआ तो इसके लिए किसी प्रकार की कोई फंडिंग हुई है या नहीं. इसके अलावा अभी तक जिस तरह से अंसार के परिजन या अन्य आरोपियों के परिजन ये दावा कर रहे हैं कि वे लोग छोटा-मोटा काम धंधा करते हैं और उसी से अपना जीवन यापन चलाते हैं, तो ये सारे दावे भी बैंक डिटेल से पुष्टि कर लिए जाएंगे.

मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने पहले दिन जांच के दौरान मौके पर जाकर फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत एकत्र करने का प्रयास किया. मौके पर साइबर मोबाइल टीम भी गई ताकि डंप डेटा और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि एकत्र करने का काम किया.

ये भी पढ़ें- यूपी में योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब बिना अनुमति नहीं निकाल पाएंगे धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा

दिल्ली दंगे में चौथी FIR, भीड़ के बीच गोली चलाने वाला सोनू चिकना गिरफ्तार… पढ़ें अब तक के 10 बड़े अपडेट्स

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट