दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक शख्स फायरिंग करता हुआ दिख रहा है. ये वीडियो वायरल भी हुआ. आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है. फायरिंग कर रहे इस शख्स का नाम सोनू चिकना है. एबीपी न्यूज उस शख्स के घर पहुंचा और उसकी मां से बातचीत की. सोनू चिकना की मां ने कहा कि उनके बेटे से गलती हुई है.

सोनू की मां ने बताया कि जब वह रोजा खोलने वाला था, तब उसे पत्थरबाजी का पता चला और वह बाहर चला गया. उन्होंने कहा कि सोनू के पास पिस्तौल नहीं थी. उसने किसी की लेकर गोली चलाई. हालांकि मां ने माना कि बेटे से गलती हुई है. वह दोषी है. बता दें कि सोनू के भाई सलीम चिकना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

सोनू चिकना की मां ने कहा, ‘मेरा बेटा हिंसा में शामिल नहीं था. उसने पुलिस के ऊपर गोली नहीं चलाई. उसने भीड़ में किसी के पास पिस्तौल किसी से छीनी. सोनू चिकना चिकन की दुकान चलाता है. हिंसा के बाद वह घर आया था. वह डर के भाग गया.’ सोनू के खिलाफ कोई केस दर्ज है? इस सवाल पर सोनू की मां ने कहा कि नहीं, उसपर कोई केस दर्ज नहीं है. वो पांचों वक्त नमाज पढ़ता है. वो कभी किसी से झगड़ा भी नहीं किया.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट