नई दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे गए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनकी अगवानी की. फुमियो किशिदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के अलावा 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. किशिदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं.

जापान के पीएम किशिदा शनिवार भारत यात्रा के दौरान देश में 5,000 अरब येन (42 अरब अमेरिकी डॉलर) के निवेश की घोषणा कर सकते हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में उक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि यह निवेश अगले पांच वर्षों में किया जाएगा.

जापान के निक्केई अखबार ने बताया कि 5,000 अरब येन का निवेश, किशिदा के पूर्ववर्ती शिंजो आबे द्वारा 2014 में घोषित 3,500 अरब येन के निवेश और वित्त पोषण के अतिरिक्त होगा.

#WATCH | Japanese Prime Minister Fumio Kishida arrived in Delhi on a two-day visit; received by Union Minister Ashwini Vaishnaw

He will take part in the 14th India-Japan Annual Summit, besides holding bilateral talks with PM Narendra Modi. pic.twitter.com/M7eafesStR
— ANI (@ANI) March 19, 2022

जापान इस समय भारत के शहरी बुनियादी ढांचे के विकास के साथ ही जापान की शिनकानसेन बुलेट ट्रेन प्रौद्योगिकी पर आधारित एक उच्च गति रेलवे परियोजना के लिए मदद कर रहा है.

प्रधानमंत्री किशिदा एक आर्थिक सम्मेलन के दौरान सार्वजनिक-निजी वित्त पोषण की घोषणा करने वाले हैं. प्रमुख व्यापारिक समाचार पत्र ने कहा कि किशिदा अपनी यात्रा के दौरान भारत में जापानी कंपनियों द्वारा प्रत्यक्ष निवेश बढ़ाने और क्षमता विस्तार की घोषणा भी कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठक के दौरान किशिदा लगभग 300 अरब येन के ऋण पर सहमति जता सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों पक्षों के बीच कार्बन कटौती से संबंधित ऊर्जा सहयोग दस्तावेज पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में अगर गिरी इमरान सरकार तो क्या होगा? ये रहे सियासी समीकरण, भारत को लेकर बदल सकता है मिजाज़

Coronavirus: जानिए चीन समेत दुनिया के किन-किन देशों में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट