जालंधर में मैच के दौरान कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या, 2 दर्जन से ज्यादा युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

पंजाब के जालंधर में एक अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना को जालंधर के मलियां गांव में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अंजाम दिया गया. खिलाड़ी का नाम संदीप सिंह नंगल है. दो दर्जन से ज्यादा युवकों ने गोलियां चलाकर संदीप सिंह नंगल की हत्या की.

जानकारी के मुताबिक, आज शाम स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट के एक मुकाबले के दौरान अचानक अंधाधुंध गोलियां चलनी शुरू हो गईं. फायरिंग में कबड्डी टीम में शामिल खिलाड़ी संदीप सिंह को कई गोलियां लगीं.

यह देख दर्शकों के बीच भगदड़ मच गई. फायरिंग करने वाले बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे. घटनास्थल पर मौजूद लोग संदीप को अस्पताल ले गए. हालांकि, उनकी रास्ते में ही मौत हो गई.

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर और अस्पताल में पहुंची. इलाके में हालात न बिगड़ें, इसके लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है. पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में सुराग लेने में जुट गई. आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस ये भी जानने में जुटी है कि मृतक की किसी से रंजिश तो नहीं चल रही थी. फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों से बातचीत करना शुरू कर हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी और योगी आदित्यनाथ की 100 मिनट की मीटिंग में क्या चर्चा हुई? जानें इस मुलाकात के मायने

धारा 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में लागू हुए 890 केंद्रीय कानून, निर्मला सीतारमण ने संसद में दी जानकारी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News